Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत करतला में 5,100 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत करतला में 5,100 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI18/09/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 की संध्या जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत पीएम श्री स्कूल करतला के परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 5,100 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन कर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

    ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला श्री वैभव कुमार कौशिक, श्री टिकेश्वर सिंह राठिया, प्रभारी प्राचार्य पीएम श्री स्कूल करतला श्री दुबराज राठिया,श्री आकाश सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती मनबाई राठिया, श्री प्रेमेन्द्र राजपूत, श्री कृष्णा राय, श्री अजय कंवर, मंडल महामंत्री श्री विनय राठिया, एसएमडीसी सदस्य श्री रोशन साहू, श्री रामकुमार साहू एवं श्री सुभाष राय सहित पीएम श्री स्कूल करतला के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में 5,100 दीपों का एक साथ प्रज्वलन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की और सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक भावना का प्रतीक है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकजुटता एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया।
    कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव एवं जनभागीदारी का वातावरण निर्मित हुआ।
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीएम श्री स्कूल करतला के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों तथा जनपद पंचायत करतला के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपीएम जनमन सड़क योजना ने मदनपुर के आश्रित ग्राम मांझीपारा की राह आसान की, अस्पताल से स्कूल तक पहुंच हुई सुगम
    Next Article कोरबा: सांसद ज्योत्सना महंत और विधायक फूल सिंह राठिया ने कछार, तिलाईडाड, कोडियाघाट में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    करतला

    कोरबा में 28 से 30 सितंबर तक लगेंगे सेवा सेतु कैंप, राशन कार्ड की समस्या का होगा समाधान

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास: ईरान को हराकर भारत को दिलाया स्वर्ण, CM विष्णु देव साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा

    27/09/2026
    Editors Picks

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.