Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा संकल्प अभियान ड्रिप और मल्चिंग से खेती को मिली नई दिशा, संतोष सिंह की आय पाँच गुना बढ़ी
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान ड्रिप और मल्चिंग से खेती को मिली नई दिशा, संतोष सिंह की आय पाँच गुना बढ़ी

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI20/09/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 19 सितंबर 2026/ कभी केवल वर्ष में एक बार धान की खेती पर निर्भर रहने वाले ग्राम भटगांव, ग्राम पंचायत चुइया निवासी श्री संतोष सिंह अब आधुनिक तकनीक से खेती कर बेहतर आमदनी अर्जित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से मिले सहयोग ने उनकी खेती को नई दिशा दी और परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया।

    योजना का लाभ मिलने से पहले संतोष सिंह पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे। सिंचाई के पर्याप्त साधन और उन्नत कृषि तकनीक का अभाव होने के कारण खेती से होने वाली आमदनी सीमित थी। परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उस समय उनकी वार्षिक आय लगभग 60 हजार रुपये थी।

    उद्यानिकी विभाग के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत आधुनिक कृषि तकनीकों और उपलब्ध शासकीय सहायता की जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। विभागीय सहयोग से उन्हें ड्रिप सिंचाई के लिए 55 हजार रुपये तथा भिंडी की खेती एवं मल्चिंग के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ।

    ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक को अपनाने के साथ संतोष सिंह ने खेती के तौर-तरीकों में बदलाव किया। पानी का बेहतर प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीक तथा खाद और दवा के संतुलित उपयोग से फसल की पैदावार और गुणवत्ता में सुधार हुआ। खेती अब उनके लिए केवल पारंपरिक गतिविधि नहीं, बल्कि आय का मजबूत साधन बन गई है।

    तकनीक और शासकीय सहायता के इस मेल का परिणाम यह रहा कि संतोष सिंह की वार्षिक आय 60 हजार रुपये से बढ़कर लगभग 3 लाख रुपये हो गई। आय में हुई इस वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।

    संतोष सिंह बताते हैं कि “पहले मैं पारंपरिक तरीके से केवल धान की खेती करता था, जिससे आमदनी बहुत कम होती थी। उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से ड्रिप और मल्चिंग तकनीक से खेती करने का अवसर मिला। इससे फसल की पैदावार बढ़ी और मेरी आय लगभग 3 लाख रुपये सालाना तक पहुंच गई। योजना से मुझे खेती को बेहतर तरीके से करने का भरोसा मिला और मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ।”

    संतोष सिंह ने बताया कि उन्नत कृषि तकनीक, सही मार्गदर्शन और शासकीय योजनाओं का सहयोग किसानों की आय बढ़ाने के साथ उनकी खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसेवा संकल्प अभियान खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार
    Next Article सेवा संकल्प अभियान सौर सुजला योजना से खेतों तक पहुंचा सिंचाई का भरोसा बिजली की समस्या से राहत, सोलर पंप से खेती को मिला नया सहारा सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मजबूत, रबी फसल लेने की राह हुई आसान’- श्री संतोष सिंह
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.