Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा, 16 सितम्बर 2026/ एनकॉर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिले में अवैध महुआ शराब के विक्रय, परिवहन और भंडारण की रोकथाम हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन द्वारा जारी आदेशानुसार, जिले की पांच संवेदनशील ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित कर वहां दोपहर 03 बजे से वृहद नशामुक्ति रैली का आयोजन किया जाएगा। कब-कहां निकलेगी रैली – -18 सितंबर 2026 – कटघोरा जनपद, ग्राम मुड़ाली में – 28 सितंबर 2026 -पाली जनपद, ग्राम लाफा में – 29 सितंबर 2026 -पाली जनपद, ग्राम…
यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर की जा रही सतत कार्रवाई – पुलिस अधीक्षक कोरबा, 16 सितम्बर 2026/ सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद ने यातायात नियमों के प्रभावी पालन, विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर किए जा रहे आवश्यक सुधारात्मक कार्यों में तेजी लाने तथा जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूल सिंह राठिया, जिला…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहार झीरम घाटी कांड में NIA की स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला आज 16 सितंबर को दोपहर तक आएगा। अभियोजन पक्ष ने फांसी की मांग की है। इस मामले में 101 गवाहों के बयान दर्ज हुए थे। दोषी करार 10 आरोपियों के नाम – 1. प्रमिला मोदियाम 2. चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना 3. सुमित्रा पुनेम मोदियाम 4. मुक्का मंडावी 5. कोसा कवासी उर्फ कोसाराम 6. आयता मरकाम 7. मड़कामी देवा 8. जोगा मड़कामी 9.…
कोरबा, 15 सितंबर 2026 /जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में 16 सितंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम सहित केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरबा, 15 सितंबर 2026/ कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कोरबा ऊर्जा नगरी के रूप में देश और प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में जिले में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम व्यापक…
गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को समयावधि में पूरा करने हेतु किया निर्देशित जनहित के मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री दुदावत समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश कोरबा 15 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों…
कोरबा 15 सितंबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस भावनात्मक जनअभियान की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने आज दर्री मुख्य मार्ग पहुंचकर मिट्टी के दीये खरीदे और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की। मिट्टी के दीये खरीदते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि माटी का यह छोटा सा दीपक केवल रोशनी का माध्यम नहीं है,…
कोरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘ तथा मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के जन-जागरुकता अभियान को गति देने के लिए शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विविध क्षेत्र- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स के रूप में कार्य कर रहे युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘ तथा ‘‘इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब‘‘ के लिए जन-चेतना जगाने के अभियान से जोड़ने के लिए जिला नोडल अधिकारी के द्वारा विशेष पहल की जा रही हैं। इस कड़ी में कोरबा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल…
कोरबा, 15 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा पात्रतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत करतला में 17 सितंबर, जनपद पंचायत पाली में 21 सितंबर, जनपद पंचायत कटघोरा में 23 सितंबर, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 24 सितंबर तथा…
कोरबा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने एक बार फिर शासकीयकरण की मांग तेज कर दी है। संघ के सह मीडिया प्रभारी एवं जिला पंचायत सचिव संघ कोरबा के प्रवक्ता गीतेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर पर प्रदेश के सभी पंचायत सचिवों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देकर ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारा जाए। जायसवाल ने कहा कि पंचायत सचिव आज पंचायत विभाग के साथ-साथ 29 विभागों के 200 से अधिक कार्यों का दायित्व निभा रहे हैं। पीएम आवास, महतारी वंदन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि और सोलर योजना सहित ग्रामीण…
