Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI16/09/2026No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp


    कोरबा, 15 सितंबर 2026/ कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कोरबा ऊर्जा नगरी के रूप में देश और प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में जिले में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर, गरिमापूर्ण एवं प्रभावी रूप से आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान में आम जनता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थाओं को भी इससे जोड़ा जाए, ताकि सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचे।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने उपमुख्यमंत्री को जिले में अभियान की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुनादी सहित अन्य माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है।
    17 सितंबर को 51 हजार दीपों से जगमगाएगा घंटाघर परिसर-
    कलेक्टर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के घंटाघर परिसर में 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत स्तर पर 5 हजार 100 तथा नगर पालिका क्षेत्र में 11 हजार दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    जिले में लगभग 5 लाख से अधिक परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक घर में कम से कम तीन दीप प्रज्वलित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यालयीन विद्यार्थियों तथा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से भी जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सार्वजनिक उपक्रमों को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी की गई है।
    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने 17 सितंबर को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सामाजिक माध्यमों पर छोटे-छोटे रचनात्मक वीडियो बनाने तथा उनका व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड, जनपद पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थियों के भाषण की रिकॉर्डिंग कर सामाजिक माध्यमों के जरिए उनकी प्रतिभा एवं उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर साझा किया जाएगा।
    इसी प्रकार ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों सहित लगभग 15 स्थानों पर किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    आंगन का उत्सव और सुपोषण चौपाल से जुड़ेंगे ग्रामीण-
    ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम के माध्यम से माताओं से संवाद, पुराने खिलौनों का संग्रहण, रथ के माध्यम से जनजागरूकता तथा ‘सुपोषण चौपाल’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
    ‘सेवा की कहानी’ के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सामने लाया जाएगा। हितग्राहियों की सफलता की कहानियों को वीडियो एवं लघु वीडियो के माध्यम से सामाजिक माध्यमों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    गांव-गांव पहुंचेगी सेवा ज्योति और सेवा संकल्प यात्रा-
    कलेक्टर ने बताया कि ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में कलश यात्रा एवं मोटरसाइकिल रैली सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र भारत’, ‘राष्ट्रीय नवाचार चुनौती’, ‘जनसेवक महाकुंभ’ तथा ‘पंचायत से संसद तक’ जैसे कार्यक्रम भी अभियान के दौरान आयोजित किए जाएंगे।
    ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत आम नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने इन कार्यक्रमों में स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए।
    हर विकासखंड में लगेंगे सेवा सेतु शिविर-
    उपमुख्यमंत्री ने ‘सेवा सेतु’ के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को भी शिविरों में आवश्यक सहायता एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकायों में भी अलग से शिविर आयोजित कर नागरिकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
    ‘रंगोली राष्ट्र भारत’ कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि नौ प्रकार की रंगोलियों के प्रारूप प्राप्त हो चुके हैं। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा।
    तैयारियों की सराहना, समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश
    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कोरबा जिले में सेवा संकल्प अभियान के लिए की गई तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अच्छी रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों के समन्वित प्रयास से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोरबा के विधायक एवं वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने भी जिले में अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के साथ बैठक कर अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई है तथा निर्धारित तिथियों में सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा।
    इस दौरान निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश
    Next Article जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज 
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    Manrega

    27/09/2026
    Uncategorized

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी

    17/09/2026
    Uncategorized

    माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

    16/09/2026
    Uncategorized

    महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता 31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

    10/09/2026
    Uncategorized

    पति, बेटा, भाई या कोई रिश्तेदार दफ्तर में बैठकर फाइल नहीं चलाएगा अब खुद करेंगी महिला काम” – छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

    10/08/2026
    Editors Picks

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.