जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहार झीरम घाटी कांड में NIA की स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला आज 16 सितंबर को दोपहर तक आएगा। अभियोजन पक्ष ने फांसी की मांग की है।
इस मामले में 101 गवाहों के बयान दर्ज हुए थे।
दोषी करार 10 आरोपियों के नाम –
1. प्रमिला मोदियाम
2. चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना
3. सुमित्रा पुनेम मोदियाम
4. मुक्का मंडावी
5. कोसा कवासी उर्फ कोसाराम
6. आयता मरकाम
7. मड़कामी देवा
8. जोगा मड़कामी
9. बंजामी अन्ना उर्फ चमरू उर्फ डेंगा
10. महादेव नाग
गौरतलब है कि 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर लगभग 250 नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी।








