Author: DEOKI JAGDISHPURI
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से आसान होगी जीवन की राह करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया प्रोत्साहित कोरबा, 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के षुभारंभ के साथ ही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों की शुरुआत आज जनपद पंचायत करतला से हुई। शिविर में क्षेत्र के 113 दिव्यांगजन उपस्थित हुए। शिविर के माध्यम से…
घंटाघर चौक पर 51 हजार से अधिक दीयों से सजा भव्य आयोजन, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल कोरबा, 17 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज कोरबा जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कोरबा नगर के हृदय स्थल घंटाघर चौक परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 51 हजार से अधिक दीये प्रज्वलित किए…
कोरबा 17 सितंबर 2026//नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड क्रमांक 10 संतफलाहारी निवासी श्री सुनील कुमार तिवारी के लिए अपना पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। मिट्टी से बने दो कमरों के छोटे से मकान में पत्नी और बेटी के साथ जीवन गुजार रहे सुनील के सामने परिवार की जिम्मेदारी भी थी और सीमित आमदनी में घर चलाने की चुनौती भी। पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी सुनील के कंधों पर आ गई। राजपुरोहित परिवार में जन्मे सुनील लोगों के घरों में पूजा-पाठ कर अपनी आजीविका चलाते हैं। सीमित आमदनी में परिवार का भरण-पोषण करने के…
रायगढ़ जिले के पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान को सामूहिक त्याग पत्र सौंप दिया है। एक साथ 8 पार्षदों के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मच गया है। त्याग पत्र सौंपने वालों में – – वार्ड 6 – बलराम – वार्ड 14 – शौकीलाल चौहान – वार्ड 11 – रूपेश कुमार साव – वार्ड 1 – प्रदीप यादव – वार्ड 2 – फागूलाल प्रधान – वार्ड 3 – मंजू पटेल – वार्ड 7 – वरुण महाना – नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव शामिल हैं। पार्षदों ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि…
कोरबा/करतला टाइम्स : छत्तीसगढ़ के जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के सबसे बड़े संगठन की नई टीम का ऐलान हो गया है। बेमेतरा में 16 सितंबर को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में कोरबा जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष *प्रकाशचंद जाखड़* को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बेमेतरा में जुटे थे प्रदेश भर के जनपद प्रतिनिधि बेमेतरा में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के कोने-कोने से जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पहुंचे थे। बैठक में दो मुख्य एजेंडा थे -…
कोरबा, 16 सितंबर 2026/संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों सहित केंद्रीय विद्यालय, संयुक्त एकलव्य विद्यालय एवं प्रयास विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत 18 सितंबर 2026 को विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा 19 सितंबर 2026 को चित्र प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रतियोगिता की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की…
कोरबा 16 सितंबर 2026/ कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड की दूरस्थ ग्राम पंचायत गिरारी के आश्रित ग्राम अमलीपारा में कभी गर्मी का मौसम आते ही पानी की चिंता सताने लगती थी। सूरज की तपिश बढ़ते ही गांव में पानी के लिए जद्दोजहद शुरू हो जाती थी। घरों की जरूरत पूरी करने के लिए ग्रामीणों को ढोढ़ी से पानी लाना पड़ता था। महिलाओं के साथ पुरुषों और बच्चों को भी पानी जुटाने में अपना समय लगाना पड़ता था। अब तस्वीर बदल गई है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन पहुंचने से अमलीपारा के ग्रामीणों के आंगन में नियमित रूप…
कोरबा, 16 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ की प्रथम पहल के रूप में 17 सितंबर 2026 की संध्या को जिला कोरबा में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी आयोजन का मुख्य उद्देश्य विगत 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना तथा ‘‘विकसित भारत 2047‘‘ के सामूहिक संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के समस्त नगर निकायों एवं जनपद क्षेत्रों में 11 प्रमुख कार्यक्रम स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहाँ सामूहिक…
रायपुर/जगदलपुर, 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक हत्याकांड झीरम घाटी नक्सली हमले में NIA की विशेष अदालत, जगदलपुर ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। हालांकि यह सजा तब तक लागू नहीं होगी जब तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट इसकी पुष्टि नहीं कर देता। किसे हुई फांसी की सजा – प्रमिला मोडियम, चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना, सुमित्रा पुनेम मोडियम, मुक्का मांडवी, कोसा कवासी, आयता मरकाम, मदकामी देवा, जोगा मदकामी, बनजामी सन्ना उर्फ चमरू और महादेव नाग। मामले में कुल 11 आरोपी थे, एक की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। क्या…
कोरबा, 16 सितम्बर 2026/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सांसद ने वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। सांसद ने दिए ये बड़े निर्देश – 1. ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम व शेड, स्कूलों में शौचालय, बाउंड्रीवाल, किचन शेड का निर्माण 2. जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने 3. मोबाइल मेडिकल यूनिट से गांवों में बीपी, शुगर और टीबी स्क्रीनिंग प्राथमिकता से कराने 4. स्वास्थ्य केंद्रों…
