Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को कोरबा जिले में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ जिले भर में कुल 5 लाख 50 हजार दीये प्रज्वलित करने का लक्ष्य, 11 प्रमुख स्थलों पर आयोजित होंगे वृहद कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को कोरबा जिले में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ जिले भर में कुल 5 लाख 50 हजार दीये प्रज्वलित करने का लक्ष्य, 11 प्रमुख स्थलों पर आयोजित होंगे वृहद कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI17/09/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 16 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ की प्रथम पहल के रूप में 17 सितंबर 2026 की संध्या को जिला कोरबा में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी आयोजन का मुख्य उद्देश्य विगत 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना तथा ‘‘विकसित भारत 2047‘‘ के सामूहिक संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
    जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के समस्त नगर निकायों एवं जनपद क्षेत्रों में 11 प्रमुख कार्यक्रम स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहाँ सामूहिक दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन कराया जाएगा तथा राशन दुकानों, आरोग्य मंदिरों और गैस केंद्रों के माध्यम से दीयों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के सफल संचालन हेतु जिले की 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    इस वृहद अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में कुल 5,50,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इनमें से 1,17,700 दीये जिले के 11 मुख्य स्थलों पर जलाए जाएंगे। मुख्य स्थलों में नगर निगम कोरबा अंतर्गत घंटा घर चौक पर 51,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका कटघोरा के राधासागर तालाब एवं शिव मंदिर परिसर, बांकी मोंगरा के गजरा ग्राउंड तथा दीपका के राधा सागर तालाब व पुष्प वाटिका में 11,000-11,000 दीये जलाए जाएंगे।
    इसी क्रम में जनपद कोरबा के ग्राम पंचायत जामबाहर (प्राथमिक शल्य परिसर), जनपद कटघोरा के ढेलवाडीह (पंचायत भवन परिसर), नगर पंचायत छुईकला (छुरी) के हनुमान मंदिर व त्रिगुण तालाब, जनपद पाली कार्यालय परिसर, जनपद करतला के पीएम श्री विद्यालय परिसर तथा जनपद पोंडी उपरोड़ा के एकलव्य परिसर में 5,100-5,100 दीये प्रज्वलित होंगे। वहीं, नगर पंचायत पाली कार्यालय भवन व शिव मंदिर परिसर में 3,100 दीये जलाए जाएंगे।
    आयोजन के सुचारू संचालन के लिए जिला, विकासखंड, क्लस्टर तथा पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों को नामांकित किया गया है। सभी मुख्य स्थलों एवं पारिवारिक स्तर के आयोजनों की फोटोग्राफी कर उन्हें निर्धारित हैशटैग, फ्रेम एवं लोगो के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है।
    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल
    नगर निगम कोरबा अंतर्गत घंटा घर चौक पर शाम 7 बजे 51,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। कोरबा विधायक एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleझीरम के 10 गुनहगारों को फांसी की सजा, अब हाईकोर्ट करेगा पुष्टि
    Next Article सेवा संकल्प अभियान आग की तपिश से ज्यादा तकलीफदेह थी गर्मी में पानी की मार, अब आंगन में बहती है नल की धार जल जीवन मिशन ने बदली अमलीपारा की तस्वीर, लोहार दम्पति सहित ग्रामीणों को अब ढोढ़ी से पानी लाने की मजबूरी नहीं
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.