Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 17 जून 2026/ मछुआ सहकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी श्री जी.आर.भतरा द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 23 जून 2026 को सुबह 11.30 बजे से अपरांह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा। विषेष साधारण सम्मिलन में मतदान 01 जुलाई को सुबह 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन…
कोरबा 17 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक ’नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विविध जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए सामूहिक शपथ, पोस्टर…
कोरबा 17 जून 2026/विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के प्री-प्राइमरी, एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र दिव्यांग बच्चों की जानकारी संकलित कर उनका यूडीआईडी कार्ड समयबद्ध रूप से बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा विभाग को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है। यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों की…
कोरबा 17 जून 2026/ संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राष्ट्रीय-राज्य सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार 22 जून को सुबह 7 बजे विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा गुजरात जाने हेतु कार्य संपादन के लिए श्री पूर्णन्दु तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली को नोडल अधिकारी…
कोरबा 17 जून 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 28 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान 2026 हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। कलेक्टर ने जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के संबंध मेें जानकारी लेते अभियान की सफलता हेतु पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस हेतु मैदानी अमलो में जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो…
एनएचएआई को सर्वे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने किया निर्देशित कोरबा 16 जून 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा से अंबिकापुर) फोरलेन उन्नयन निर्माण परियोजना के संबंध में विभागीय समन्वय हेतु परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) निर्माण, तकनीकी डिजाइन एवं आवश्यक अनुमोदनों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने मार्ग में आने वाले अंधे मोड़ों के सुधार हेतु लेआउट एवं सड़क डिजाइन को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आगामी…
18-20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीयन शिविर, खाद-राशन-गणवेश बांटने में देरी पर होगी कार्यवाही, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर अफसरों को कारण बताओ नोटिस* कोरबा, 16 जून 2026: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय कामकाज की परत-दर-परत समीक्षा की। लंबित टीएल प्रकरणों और CM हेल्पलाइन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने साफ कहा – “सभी फाइलें समय पर निपटाओ, वरना कारण बताओ नोटिस के लिए तैयार रहो”। 3 दिन लगेंगे मेगा पंजीयन शिविर: “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कलेक्टर ने सभी एसडीएम को 18 से 20 जून…
कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित- कलेक्टर कोरबा 16 जून 2026/राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा के सुचारू एवं सफल आयोजन के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने केंद्राध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिले में कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों से केंद्रों में परीक्षा आयोजन की तैयारी की…
तिलकेजा के किसान ने दिखाया कमाल, नैनो यूरिया के 2 पंप से 4.5 एकड़ धान में बंपर पैदावार कोरबा, 16 जून 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में नैनो उर्वरकों को मिल रहे बढ़ावे से कोरबा जिले के किसानों की तस्वीर बदल रही है। ग्राम तिलकेजा के किसान राममनोहर सोनी ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के इस्तेमाल से धान की लागत घटाई और उत्पादन बढ़ाया। 4.5 एकड़ में खेती करने वाले सोनी ने बताया कि नैनो उर्वरक के छिड़काव में 1-2 मजदूर ही काफी हैं। इससे श्रम और समय दोनों बचे। फसल में रोग कम लगे और गुणवत्ता…
कोरबा। राष्ट्रीय पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए निमेश कुमार राठौर को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। निमेश कुमार राठौर लंबे समय से पत्रकारिता, विधिक जागरूकता कार्यक्रम, समाजसेवा, सामाजिक जागरूकता तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद श्री राठौर ने राष्ट्रीय पत्रकार संघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों…
