17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पर्व, 26 केंद्रीय योजनाओं के शिविरों में होगा त्वरित निराकरण
रायपुर/कोरबा, 21 सितंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश के सभी कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर *सेवा संकल्प अभियान* की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा – “इस अभियान को केवल सरकारी आयोजन न समझें, इसे जनभागीदारी और सेवा की संस्कृति को मजबूत करने का अवसर बनाएं।”
मुख्य सचिव के बड़े निर्देश –
1. सेवा सेतु शिविर: ब्लॉक-तहसील स्तर पर प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में शिविर लगेंगे। इसमें केन्द्र की 26 प्रमुख योजनाओं को शामिल किया जाएगा और हर आवेदन का समयबद्ध निराकरण होगा।
2. सेवा मेरा योगदान / दान उत्सव:
– 23 से 25 सितंबर तक नगरीय निकायों में और 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में भव्य आयोजन होगा।
– गतिविधियां – अन्न-वस्त्र दान, विद्या दान, रक्तदान, अंगदान-देहदान, स्वच्छता, हरित छत्तीसगढ़, महिला सशक्तिकरण।
3. अंगदान-देहदान को सम्मान: जिन परिवारों ने अंगदान-देहदान किया है, उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। जिन लोगों को अंग मिले हैं, उनके परिवारों को भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।
4. एक पेड़ मां के नाम: हरित छत्तीसगढ़ के तहत प्रत्येक जिले में 10 हजार स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे।
5. अन्य निर्देश: गिरदावरी सर्वे में शुद्धता, जल जीवन मिशन के कार्य 15 अक्टूबर तक पूरे करने, स्वच्छ भारत मिशन की साप्ताहिक समीक्षा और सभी गतिविधियों को My Bharat Portal पर फोटो सहित अपलोड करने के निर्देश।
वीसी में सामान्य प्रशासन सचिव अविनाश चम्पावत, IT सचिव अंकित आनंद, आयुक्त जनसंपर्क रजत बंसल सहित सभी संभागायुक्त जुड़े।
कोरबा एनआईसी से कलेक्टर कुणाल दुदावत, CEO जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर दुदावत ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा।








