Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा/बरपाली।जिले में सीएसआर मद से हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बरपाली ग्राम में अडानी (लैंको अमरकंटक) कंपनी द्वारा सीएसआर मद से लगभग 15-16 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सीसी रोड महज 3 महीने के भीतर ही पूरी तरह उखड़ गई। पहली बारिश ने ही घटिया निर्माण की पोल खोलकर रख दी है। यह मामला ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित माँ मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तम्भ तक बनाई गई सड़क का है। इस मार्ग की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं।…
कोरबा/बांकीमोंगरा। चोरी की जानकारी दुकान मालिक को देना एक युवक को भारी पड़ गया। बदला लेने के लिए चोरों ने उसे तालाब के पास घेरकर जान से मारने की कोशिश की। गला दबाया, लात-घूंसों से पीटा और हाथ में पहने लोहे के कड़े से सिर पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ युवक को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के चाकाबुड़ा छिछमेपारा की है। 23 वर्षीय अजय सिदार ने 10 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 9 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे उसने सल्हियापारा की…
कोरबा/उरगा। उरगा थाना क्षेत्र में दादागिरी दिखाने वाले एक बदमाश पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा-बदमाश की कार्रवाई भी शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे फरसवानी निवासी संतोष राठौर अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक…
राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मानसरोवर परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का शुभारंभ हो गया है। श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया थीम पर आयोजित इस महासम्मेलन में देश के कोने-कोने से आए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब और डिजिटल मीडिया के 1500 से अधिक पत्रकार शामिल हुए हैं। इस राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कोरबा जिले के पत्रकारों ने किया। कोरबा से वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर ठाकुर, राजेश मिश्रा, दीपक साहू और विकास निर्मलकर उर्फ विक्की ने सम्मेलन में सहभागिता की। राष्ट्रीय स्तर पर कोरबा के पत्रकारों की उपस्थिति को सराहा गया।…
कोरबा, 12 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के सीतामढ़ी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा कार्रवाई की गई। खनिज उड़नदस्ता दल ने शुक्रवार को सुबह लगभग 5.30 बजे सीतामढ़ी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए 9 वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन नदी में…
कोरबा, 12 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा पात्रतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत करतला में 17 सितंबर, जनपद पंचायत पाली में 21 सितंबर, जनपद पंचायत कटघोरा में 23 सितंबर, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 24 सितंबर तथा जनपद…
कोरबा, 11 सितम्बर 2026 पीग्राम कापूबहरा स्थित गौठान एवं चारागाह परिसर में रिक्त पड़ी लगभग 5 एकड़ भूमि में वीबी रामजी योजना के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर एवं ग्राम पंचायत कापूबहरा की सरपंच द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर मरार समाज के अध्यक्ष श्री गंगा पटेल, उप संचालक कृषि श्री देवेंद्र कंवर, सहायक संचालक उद्यान श्री पतराम सिंह, पीओ श्री दिलीप मेहता, उद्यान अधीक्षक श्री सर्वेश पटेल, प्रक्षेत्र सलाहकार श्री अमित सोनी सहित ग्राम पंचायत…
कोरबा 11 सितंबर 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में हुई मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला आरसीएच नोडल,जीएमसी, कटघोरा एवं करतला से स्त्री रोग विशेषज्ञ, विकासखण्ड करतला, कटघोरा, कोरबा तथा पोड़ी उपरोड़ा के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरकोमा, कुदमुरा, कोरकोमा के सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, सीएचओ, आर.एच.ओ.तथा मितानिने उपस्थित थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जिले में हुए मातृ मृत्यु के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया…
कोरबा 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अवैध शराब पर सघन एवं सख्त कार्यवाही करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है। सहायक आयुक्त आबकारी, श्री रविशंकर यादव ने जिले में पदस्थ अमले को लगातार कार्यवाही कर अधिकाधिक मात्रा में अवैध शराब जप्त करने टीम का गठन किया है। दिनांक 01.09.2026 से 10.09.2026 तक में 61 आपराधिक प्रकरण जिले में दर्ज किये गये है जिसमें लगभग 178.870 लीटर अवैध शराब और 325 किलो शराब बनाने का लाहन छापामार कर जप्त किया गया है। 11 आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) के तहत् अजमानतीय अपराध दर्ज कर न्यायालय से न्यायिक अभिरक्षा…
अक्टूबर माह से विद्यार्थियों के लिए जिले में शुरू होगी विशेष जेईई एवं नीट कोचिंग कलेक्टर ने विकासखंडवार विद्यालयों में अधोसंरचना की भी की विस्तृत समीक्षा कोरबा, 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों, गतिविधियों एवं शासन के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी प्राचार्यों…
