Author: DEOKI JAGDISHPURI

सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में – कलेक्टर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विविध आयोजन जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश कोरबा, 11 सितंबर 2026/ वाणिज्य, उद्योग, श्रम,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक…

Read More

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विविध आयोजन जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश कोरबा, 11 सितंबर 2026/ वाणिज्य, उद्योग, श्रम,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के इस अभियान को…

Read More

कोरबा 11 सितंबर 2026/ कभी कच्चे मकान की दीवारों और टपकती छत के बीच गुजर-बसर करने वाली काशीनगर निवासी श्रीमती गुंजा साहू के लिए अपना पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। सीमित आमदनी के कारण परिवार के लिए पक्का घर बनाना आसान नहीं था। बरसात आते ही छत से पानी टपकने लगता था, दीवारों और फर्श में सीलन भर जाती थी और मिट्टी के घर में जहरीले सांप-बिच्छुओं का डर भी हमेशा बना रहता था। ऐसे में हर मौसम परिवार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता था। श्रीमती गुंजा साहू अपने अनुभव साझा करते हुए कहती…

Read More

सक्ती, 11 सितंबर 2026 (करतला टाइम्स)। जिले के कॉलेज ग्राउंड में शुक्रवार को “पीएम आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री के सक्ती पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों का सम्मान…

Read More

कोरबा/बिलासपुर, 11 सितंबर 2026 (करतला टाइम्स)। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के लिए बैंक खातों को किराए पर देने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के 2 खातों में हुए 2.32 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कोरबा का आशीष तिवारी भी शामिल है। आरोपी 20 से 25 हजार रुपये कमीशन लेकर अपने खाते ठगों को बेच देते थे, जिनसे 12 राज्यों में करीब 4 करोड़ की ठगी की गई है। बैंक को लगा शक, फिर हुई FIR छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, शाखा…

Read More

कोरबा, 10 सितम्बर 2026। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत डोकरमना के सचिव शिव रतन सिंह कंवर को हटाने की मांग अब तूल पकड़ती जा रही है। सरपंच की शिकायत के तीन महीने बाद भी सचिव का स्थानांतरण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। अब इस मामले में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने भी जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अनिता मंझवार ने 19 जून 2026 को जनपद सीईओ को पत्र सौंपकर सचिव को अन्य पंचायत में स्थानांतरित करने की मांग की थी। आरोप था कि सचिव की नियमित…

Read More

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने एक वर्ष के लिए जिला बदर के दिए आदेश कोरबा, 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को जिला कोरबा सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए…

Read More

कोरबा, 10 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में रूमगरा हवाई पट्टी चौक के निकट गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहनों में मेसर्स…

Read More

कोरबा 10 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसे लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा आम नागरिकों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने आमजनों से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए आगे…

Read More

कोरबा 10 सितंबर 2026/अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएम) का आयोजन 15 सितंबर को आईटीआई कोरबा में किया जा रहा है। आईटीआई कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योगों/ प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल में पंजीयन किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 15 सितंबर को प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं तथा जिले के उद्योग/प्रतिष्ठान अप्रेंटिसषिप मेले से आईटीआई के प्रषिक्षणार्थियों का अप्रेंटिसषिप हेतु चयन कर सकते हैं।

Read More