Author: DEOKI JAGDISHPURI

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट में त्वरित सुरक्षा सुधार करने कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देश *सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाने व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश* *सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित* कोरबा 08 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों के पालन को और बेहतर बनाने हेतु जिला स्तरीय…

Read More

अंबिकापुर / सरगुजा (करतला टाइम्स)।  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है, जहां आदिवासी बच्चों को कलेक्टर-डॉक्टर बनाने का सपना दिखाया जाता है। लेकिन सरगुजा जिले के शिवपुर के एकलव्य स्कूल में इस सपने का गला घोंटा जा रहा था। हद तो तब हो गई जब इंसाफ के लिए स्कूल की छात्राओं को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। सोमवार को गुस्साई दर्जनों छात्राएं स्कूल से 16 किलोमीटर पैदल चलकर सीधे अंबिकापुर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं* और कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रो पड़ीं। क्या-क्या नरक झेल रही थीं बेटियां? कलेक्टर के सामने छात्राओं ने जो बताया वो रूह…

Read More

साक्षरता से व्यक्ति सशक्त होता है, योजनाओं का लाभ लेने और साइबर ठगी से बचने में मिलती है मदद *अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुआ समारोह* *27 सितंबर की परीक्षा के बाद कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे – कलेक्टर कुणाल दुदावत* कोरबा, 08 सितंबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय साक्षरता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन “साक्षर बनें, सशक्त बनें” एवं “उल्लास से…

Read More

10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की आवासीय कोचिंग सुविधा ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर कोरबा 08 सितम्बर 2026/ कोरबा जिला आदिवासी बाहुल्य एवं औद्योगिक जिला है। जिले के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी ग्रामीण, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करते हुए शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। आर्थिक स्थिति, भौगोलिक दूरी तथा गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन की सीमित उपलब्धता के कारण कई मेधावी विद्यार्थी जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी नहीं कर पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट दिशा”…

Read More

कोरबा 08 सितंबर 2026/ कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ीउपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Read More

कोरबा, 08 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत जनहानि के प्रकरणों में आर्थिक अनुदान स्वीकृति की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक बनाने तथा संभावित फर्जीवाड़े की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों के कथन दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत होने वाली जनहानि की सूचना संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, पटवारी अथवा कोटवार के माध्यम से दी जाएगी। सूचना प्राप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर यह…

Read More

सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों को दुर्घटना प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर पात्र मामलों की अनिवार्य रूप से एंट्री एवं ब्लॉकिंग के निर्देश कोरबा 08 सितम्बर 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों को निर्देशित किया है कि पीएम राहत योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र दुर्घटना प्रकरणों की अधिकतम संख्या में अनिवार्य रूप से ब्लॉकिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी पात्र दुर्घटना प्रकरण को पीएम राहत योजना के अंतर्गत ब्लॉक किए बिना नहीं छोड़ा जाए। सीएमएचओ ने कहा कि संबंधित अस्पताल अपने स्तर पर दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें…

Read More

रायपुर/बिलासपुर (करतला टाइम्स)।स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 13 अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। अपर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा जारी आदेश दिनांक 08/09/2026 के अनुसार बिलासपुर समेत 7 जिलों के DEO प्रभारी बदले गए हैं। साथ ही संभागीय संयुक्त संचालकों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है। करतला-कोरबा के लिए बड़ी खबर – बिलासपुर जिले में चर्चा में रहे रमेश्वर जयसवाल को हटाकर उनकी जगह करतला, कोरबा विकासखंड में पदस्थ संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर जिले का DEO बनाया गया है। जबकि रमेश्वर जयसवाल को जिला मिशन…

Read More

कोरबा, 07 सितंबर 2026/ जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के नागरिक आज अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इलाज में सहायता, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, फैक्ट्री में हुए दुर्घटना…

Read More

कोरबा, 07 सितंबर 2026/ 100 सीटर कन्या छात्रावास पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती शारदा नेताम (मूल पद सहायक शिक्षक एल.बी.शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा) को छात्राओं के प्रति अनुचित व्यवहार की शिकायत की जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अगस्त 2026 को छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका के कार्य-व्यवहार को लेकर मुख्य मार्ग पर आक्रोश प्रदर्शन कर उन्हें हटाने तथा किसी अन्य व्यक्ति को अधीक्षिका के रूप में पदस्थ करने की मांग की थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा द्वारा प्रकरण की जांच के लिए तीन वरिष्ठ…

Read More