Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा, 30 मई 2026 कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरक की सुचारु और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समिति प्रबंधकों और निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक ली। उन्होंने खाद भंडारण और बिक्री में नियमों का कड़ाई से पालन करने और अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश: 1.पारदर्शी वितरण: किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में, निर्धारित मूल्य पर, पूरी पारदर्शिता के साथ खाद दें। पंजीकृत किसानों से संपर्क कर अग्रिम खाद उठाव को बढ़ावा दें। 2.सख्त निगरानी: कृषि विभाग और जिला उर्वरक नियंत्रण दल नियमित-आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।…
रिश्वतकांड में सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा निलंबित, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा कोरबा, 30 मई 2026 एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर की कार्रवाई में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 29 मई को प्रार्थी अमृत बघेल से ₹40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ACB/EOW बिलासपुर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध क्रमांक 0/2026 दर्ज कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए प्रदीप मिश्रा को *त्काल प्रभाव से…
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन-2026 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस को मतगणना स्थल क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी कोरबा 29 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर-492002 के पत्र क्रमांक-नवा रायपुर, दिनांक-19.05.2026 के द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन मई 2026 हेतु मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार नगरपालिकाओं हेतु मतदान दिनांक 01.06.2026 तथा मतगणना दिनांक 04.06.2026 एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु मतदान दिनांक 01.06.2026 तथा मतगणना, मतदान के पश्चात् उसी…
*प्रवेश परीक्षा स्थगित* कोरबा 29 मई 2026/ वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा वर्तमान में संस्था इम्पैनलमेंट एवं कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु की जारी प्रक्रिया में विलंब होने के कारण वर्तमान सत्र 2026-27 के लिए योजनान्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।
कोरबा 29 जून 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में 31 मई 2026 को राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में तंबाकू सेवन एवं धुम्रपान से हाने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परामर्श एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं स्वास्थ्य…
*कोरबा, 29 मई 2026* खरीफ सीजन से पहले किसानों को सही दाम पर खाद-बीज मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने आज जिले भर की सहकारी व निजी उर्वरक दुकानों पर अचानक छापे मारे। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कालाबाजारी और तय दर से ज्यादा वसूली पर सीधी कार्रवाई की गई। कृषि विभाग के उप संचालक डी.पी.एस. कंवर के मुताबिक, आज 18 दुकानों की जांच की गई। जांच में गड़बड़ी मिलने पर 6 दुकानों को कारण बताओ नोटिस थमाए गए। एक दुकान का विक्रय तत्काल रोक दिया गया…
कोरबा 29 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत करतला के ग्राम नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कृषि, खाद्य, सहकारिता , पंचायत विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में करतला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर…
सोनगुढा़ पंचायत में पीएम आवास में गड़बड़ी, अधूरे मकानों को कागजों में बताया पूर्ण *कोरबा, 28 मई 2026* जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत सोनगुढा़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच में कई आधे-अधूरे मकानों को दस्तावेजों में पूर्ण दर्शाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें तीसरी किस्त जारी होने की जानकारी तक नहीं है। मौके पर कई आवास अधूरे मिले, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें पूर्ण दिखाया गया है। पंचायत में आवास और मनरेगा कार्यों की मॉनिटरिंग पर सवाल उठे हैं। यहां 3-4 लोग मेट का काम देख रहे हैं और एक-दूसरे…
*कोरबा, 28 मई 2026* सीतामणी चौक में मारपीट कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों का कोतवाली पुलिस ने इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपियों से “गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है” के नारे लगवाए। हाल ही में युवकों द्वारा खुलेआम मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का मकसद इलाके में सख्त संदेश देना और लोगों का डर खत्म करना है। जुलूस देखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए।
*कोरबा, 28 मई 2026* सीतामढ़ी मुख्य मार्ग चौक पर 21 मई शुक्रवार शाम 10-15 युवकों ने रोशन शर्मा पर सरेआम हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को घेरकर लात-घूंसों और पंचों से बेरहमी से पीटा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर कार्रवाई से बचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि घटना के 7 दिन बाद, वीडियो वायरल होने पर ही FIR दर्ज की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी आरोपी मोती सागरपारा के आदतन अपराधी हैं। सीतामढ़ी इलाके में मारपीट और चाकूबाजी…
