Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 03 सितंबर 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में रिक्त व्यवसाय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 सितंबर 2026 है।
कोरबा 03 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन शासकीय आईटीआई पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छ0ग0) में व्यवसाय – आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर) एवं आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 05 सितंबर तक आनलाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।
सामान्य कार्डधारकों को पूर्ववत मासिक आबंटन अनुसार होगा खाद्यान्न वितरण 7 सितंबर को चावल उत्सव का होगा आयोजन कोरबा 03 सितंबर 2026/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियों को माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के आबंटित खाद्यान्न का सुचारू भंडारण और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले के अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को पात्रता अनुसार दोनों माह (सितंबर व अक्टूबर 2026) के चावल का…
कोरबा 03 सितंबर 2026/श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 04 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। शुक्रवार 04 सितंबर को जिले में संचालित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल 3, एफएल 3 क, अहाता पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने मदिरा बंदी दिवस को अवैध शराब बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
कोरबा/करतला (करतला टाइम्स)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक परिवहन की समस्या को देखते हुए विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर दो प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में नियमित बस सुविधा नहीं होने से छात्र-छात्राओं, किसान, दैनिक मजदूर और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को निजी ऑटो और महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। दो रूट जिन पर बस मांगी गई है – 1.नकटीखार – गोढ़ी – बेंदरकोना – करमंदी – भैंसमा -…
कोरबा/करतला। कोरबा विकासखंड के ग्राम कुदुरमाल में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। 13 साल पुराने इस स्कूल में कुदुरमल, उरगा, कटबितला, बरिडीह, अखरापाली, देवरमल सहित 10 ग्राम पंचायतों के लगभग 350 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल की छतों में दरारें आ गई हैं, बारिश में पूरे क्लास रूम में पानी टपकता है। दीवारों का प्लास्टर उखड़ रहा है। कई कक्षों को जर्जर घोषित कर दिया गया है फिर भी मजबूरी में उन्हीं में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बारिश से पहले सूचना दी या नहीं -…
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव गांव के मुख्य मार्ग से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते से लगभग 150 मीटर अंदर खेत के एक पेड़ के किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक-दो दिनों से क्षेत्र में दुर्गंध आने का आभास हो रहा था, लेकिन शव जिस स्थान पर पड़ा था वह जगह सामान्य नजरों से ओझल थी। बुधवार को जब ग्रामीणों…
रायपुर/कोरबा, 3 सितंबर (करतला टाइम्स)। कोरबा जिले के सीतामणी क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किलोमीटर टू-लेन सड़क के निर्माण की मांग की है। मंत्री देवांगन ने 1 सितंबर को लिखे पत्र क्रमांक 499 में कहा है कि वर्तमान में सीतामणी से उरगा की ओर भारतमाला परियोजना तक सुगम और व्यवस्थित संपर्क मार्ग नहीं होने से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। रोजाना बड़ी संख्या…
जांजगीर-चांपा, 2 सितंबर (करतला टाइम्स)। जिला पंचायत सभाकक्ष में सीईओ विनय कुमार पोयाम ने पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकसित भारत जी राम जी योजना, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन और एनआरएलएम की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। सीईओ ने दिए सख्त निर्देश – स्वीकृत काम तुरंत शुरू करो, अधूरे काम पहले पूरे करो। – मजदूरी भुगतान, मस्टर रोल और ई-केवाईसी में गड़बड़ी नहीं चलेगी। – पीएम आवास के किस्त भुगतान में तेजी लाओ, अपूर्ण आवास जल्द पूरे करो। – हर घर से 4 तरह का कचरा अलग कलेक्शन करो, यूजर चार्ज वसूलो, प्लास्टिक पर रोक लगाओ।…
रायपुर, 2 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद माना विमानतल से नई दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम और आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने माना विमानतल पहुंचकर उपराष्ट्रपति से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें विदाई दी। मंत्री देवांगन ने उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया और प्रदेश से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। विदाई कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
