जांजगीर-चांपा, 2 सितंबर (करतला टाइम्स)। जिला पंचायत सभाकक्ष में सीईओ विनय कुमार पोयाम ने पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में विकसित भारत जी राम जी योजना, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन और एनआरएलएम की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई।
सीईओ ने दिए सख्त निर्देश
– स्वीकृत काम तुरंत शुरू करो, अधूरे काम पहले पूरे करो।
– मजदूरी भुगतान, मस्टर रोल और ई-केवाईसी में गड़बड़ी नहीं चलेगी।
– पीएम आवास के किस्त भुगतान में तेजी लाओ, अपूर्ण आवास जल्द पूरे करो।
– हर घर से 4 तरह का कचरा अलग कलेक्शन करो, यूजर चार्ज वसूलो, प्लास्टिक पर रोक लगाओ।
– CM हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का तुरंत निराकरण करो।
समीक्षा के दौरान कई तकनीकी सहायक अनुपस्थित मिले, सीईओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी उप संचालक बरनसिंह मंडावी सहित जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद रहे ।








