Author: DEOKI JAGDISHPURI
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज 2 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और प्रदेश के मंत्रियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे AIIMS रायपुर के लिए रवाना हुए। वे AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। मिनट-टू-मिनट शेड्यूल – सुबह 9:55 बजे – रायपुर एयरपोर्ट आगमन सुबह 10:45 बजे – AIIMS रायपुर परिसर आगमन सुबह 11:00 से 12:20 बजे – दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन और उपाधि वितरण दोपहर 12:30…
लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त प्रकरण लंबित रखने पर शिक्षा एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण, अर्थदंड के निर्देश डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के दिए निर्देश, धीमी प्रगति वाले तहसीलदारों को नोटिस जारी कोरबा 01 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की स्थिति की…
कोरबा 01 सितंबर 2026/कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर श्री रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल्का नंबर 01 सपलवा, तहसील पाली की पटवारी पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। कार्यालयीन आदेश के अनुसार श्री रविन्द्र कुमार बंजारे को वर्ष 2015 में पटवारी प्रशिक्षु के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। इसके बाद उन्हें पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर भेजा गया था। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित पटवारी विभागीय परीक्षा में वे चार अवसरों में असफल रहे। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व…
कोरबा, 01 सितंबर 2026/राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम कोलिहामुड़ा एवं मुढ़ाली के कृषकों के लिए आज पंचायत भवन कोलिहामुड़ा में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती करने की विभिन्न तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती उर्मिला बाई कंवर, उपसरपंच श्री सतपाल सिंह कंवर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री दीपक कुमार तंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.पी. सिंह तंवर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री मीनाक्षी ठाकुर, एफपीओ से श्री…
कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी समितियों के माध्यम से जारी है। जिले में अब तक 52 हजार 350 कृषकों का धान विक्रय हेतु पंजीयन किया जा चुका है। विगत वर्ष पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में पुनः पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे कृषक संबंधित सहकारी समिति में जाकर अपने पंजीकृत भूमि खसरों एवं रकबे की जानकारी का अवलोकन कर उसकी शुद्धता सुनिश्चित कर सकते हैं। धान विक्रय हेतु पंजीयन…
कोरबा, 01 सितम्बर 2026 कोरबा जिले में इस मानसून जमकर मेहरबानी बरस रही है। 1 जून से आज तक जिले में कुल 1002.8 मिलीमीटर0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार – – सबसे ज्यादा – कोरबा तहसील में 1352.7 मिमी – करतला 1107.8 मिमी – भैंसमा – 1121.2 मिमी – दीपका – 1077.6 मिमी – दर्री – 1092.1 मिमी – कटघोरा – 973.2 मिमी – पोंडीउपरोड़ा – 973.2 मिमी – पाली – 972.3 मिमी – बरपाली – 884.7 मिमी – अजगरबहार – 882.1 मिमी – पसान -…
टीकाकरण में प्रगति लाने और स्वास्थ्य केंद्रों को समय पर खोलने के दिए निर्देश चिकित्सकों को समय पर उपस्थित होकर मरीजों का उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश कोरबा 31अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की हमर स्वस्थ छत्तीसगढ़ योजना के अंतर्गत किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण में…
कोरबा, 31 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, बिजली बिल में सुधार, ऋण पुस्तिका प्रदान करने, अंत्योदय राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा…
कोरबा, 31 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका, तहसील दीपका में पदस्थ राजस्व निरीक्षक श्री नीलकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा यह कार्रवाई अवकाश आवेदन अस्वीकृत होने के बावजूद 21 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक बिना सक्षम अनुमति के कर्तव्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा उक्त अवधि में बिना सक्षम अनुमति के विदेश यात्रा किए जाने के मामले में की गई है। इस संबंध में श्री नीलकांत यादव को कार्यालयीन पत्र के माध्यम से 11 अगस्त 2026 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया…
कोरबा 31 अगस्त 2026/कोरबा नगर के इमलीडुग्गू निवासी श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे, पति श्री उदय कुर्रे के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना के तहत उन्हें हर माह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हो रही है। श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वह मुख्य रूप से अपने स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और घरेलू खर्चों में करती हैं। परिवार की रोजमर्रा की…
