Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI01/09/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 01 सितंबर 2026/राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम कोलिहामुड़ा एवं मुढ़ाली के कृषकों के लिए आज पंचायत भवन कोलिहामुड़ा में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती करने की विभिन्न तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती उर्मिला बाई कंवर, उपसरपंच श्री सतपाल सिंह कंवर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री दीपक कुमार तंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.पी. सिंह तंवर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री मीनाक्षी ठाकुर, एफपीओ से श्री राजकुमार श्रीवास, प्राकृतिक खेती के जानकार श्री घनश्याम पटेल एवं श्री इन्दल सिंह, पंचायत सचिव श्रीमती सविता कंवर सहित सीआरपी, बीआरसी एवं ग्राम पंचायत के कृषक उपस्थित रहे।
    प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न जैविक घोलों एवं प्राकृतिक कीटनाशकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बीजामृत, घनाजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्निअस्त्र तैयार करने की विधि, इनके उपयोग तथा फसलों में होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से खेती को अधिक टिकाऊ एवं लाभदायक बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
    प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उपस्थित कृषकों के समक्ष धान की फसल में नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र का व्यावहारिक रूप से छिड़काव कराया गया। इस दौरान किसानों को फसल में प्राकृतिक कीट नियंत्रण के लिए इन जैविक घोलों के सही उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई।
    प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से जोड़ना, कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को बढ़ावा देना तथा मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति कृषकों को जागरूक करना रहा।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleवन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक
    Next Article पाली के पटवारी रविंद्र बंजारे की गई नौकरी चार बार परीक्षा में हुए फेल कलेक्टर ने किया बर्खास्त
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.