Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 31 अगस्त 2026/ शिक्षा वह शक्ति है, जो किसी विद्यार्थी के वर्तमान को संवारकर उसके भविष्य को नई दिशा देती है। हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है, लेकिन कई बार सीमित आर्थिक संसाधन उसकी राह को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। ऐसे समय में सरकार की संवेदनशील पहल और समय पर मिला सहयोग विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाला यह सहयोग उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का अवसर…
सक्ती, 31 अगस्त छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बंधन बैंक से जुड़े लोन राशि गबन और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सक्ती पुलिस ने करीब 1.42 लाख रुपये की लोन राशि बैंक खाते में जमा नहीं कर गबन करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, झूलाकदम सक्ती निवासी मोनीष देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बंधन बैंक सक्ती में उनके परिवार के संयुक्त खाते में जमा की गई 1,42,550 रुपये की लोन राशि खाते में जमा नहीं…
महतारी वंदन योजना की राशि से सुकन्या समृद्धि में कर रहीं बचत, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम कोरबा 30 अगस्त, 2026/महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय ले रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बचत और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की तैयारी का माध्यम बन रही है। कोरबा नगर के सीतामढ़ी क्षेत्र के विकासनगर निवासी श्रीमती ज्योति पटेल, पति श्री संजय पटेल भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें…
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। रायपुर, 30 अगस्त जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो उसके साथ परिवार, समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर…
रायपुर, 30 अगस्त। राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों, पीएटी (PAT) में चयनित विद्यार्थियों और ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के तहत रोजगार प्राप्त 9 युवाओं को सम्मानित किया। जुनून और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी: राज्यपाल समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि नवनिर्मित सभाकक्ष से विद्यार्थियों की प्रतिभा को…
कोरबा 29 अगस्त 2026 / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज कोरबा जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। जिला न्यायालय परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने न्यायालय की विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण कर न्यायालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कोर्ट रूम, चिकित्सक कक्ष, विशेष न्यायालय, प्रतिलिपि अनुभाग, शिशु सदन, लोक सूचना अधिकारी कार्यालय, ई-सेवा केंद्र, डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग रूम सहित न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने न्यायालयीन कार्यों के…
कोरबा/हरदीबाजार। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उतरदा (हरदीबाजार, तह. पाली) में धान खरीदी के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में 8,82,685 रुपए की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है, जबकि शिकायतकर्ता अरुण कुमार राठौर ने करीब 25 लाख के गबन का आरोप लगाया था। जांच दल में संतोष कुमार कंवर (दल प्रभारी), सुभद्रा सिदार और भूपेन्द्र साहू शामिल थे। जांच में तत्कालीन प्रबंधक तुलाराम यादव, पर्यवेक्षक जमाल खान और जिला सहकारी बैंक हरदीबाजार शाखा प्रबंधक अजय साहू प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। जांच में क्या-क्या निकला 1. निजी खाते में ट्रांसफर: समिति के खाते से 3,79,511…
रक्षाबंधन पर नतनी के लिए खरीदी पसंद की चीजें, हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी कोरबा 28 अगस्त 2026/ घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच जब अपनी कोई नियमित आय न हो, तब छोटी-सी आर्थिक मदद भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम भटगांव की रहने वाली श्रीमती मिथिला बाई पति भगत राम के लिए महतारी वंदन योजना की राशि ऐसी ही मददगार बनी है। घर में किसी तरह का रोजगार या नियमित आय का साधन नहीं होने के कारण उन्हें घरेलू खर्च के लिए अक्सर आर्थिक…
कोरबा में दिखा रक्षा बंधन का उल्लास: बहनों ने बांधी स्नेह की राखी, भाइयों ने दिया जीवन भर साथ का वचन
कोरबा/करतला। पवित्रता और विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर आज पूरा कोरबा जिला भावुक हो उठा। सुबह से ही घरों में चहल-पहल रही, थाल सजे, आरती हुई और बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्यार का धागा सजाया। हर चेहरे पर मुस्कान थी। किसी बहन ने तिलक लगाकर आरती उतारी तो किसी ने मीठा खिलाकर भाई के उज्जवल भविष्य की दुआ मांगी। बदले में भाइयों ने भी नेग देकर हर मोड़ पर बहन की रक्षा का वादा किया। बाजार से लेकर गांव की गलियों तक एक ही दृश्य था – प्रेम और अपनापन। यह पर्व सिर्फ धागा बांधने का…
रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के पदाधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार 27 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर कुल 18 अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। जारी आदेश क्रमांक PLGMI-2101/3135/2026-GAD-1 के अनुसार, इनमें 3 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। यह आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावशील होगा। इन 3 को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा 1. श्री रामलाल चौहान, अध्यक्ष – अनुसूचित जाति आयोग 2. श्री रूप सिंह मंडावी, अध्यक्ष – अनुसूचित जनजाति आयोग (इनका…
