Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण
    छत्तीसगढ़

    चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI30/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर, 30 अगस्त। राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों, पीएटी (PAT) में चयनित विद्यार्थियों और ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के तहत रोजगार प्राप्त 9 युवाओं को सम्मानित किया।

    जुनून और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी: राज्यपाल

    समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि नवनिर्मित सभाकक्ष से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने शिक्षक-छात्र संबंधों की प्रगाढ़ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने आचरण से छात्रों का रोल मॉडल बनना चाहिए। छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुनून पैदा करने और उसे हकीकत में बदलने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति कौशल विकास और विषय विशेषज्ञता में सहायक है।

    डिजिटल तकनीक का संतुलित उपयोग जरूरी

    मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने छात्रों से अपील की कि वे तकनीक का इस्तेमाल केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और एआई (AI) सुविधाजनक जरूर हैं, लेकिन इनका अत्यधिक उपयोग आत्ममंथन और सृजनात्मकता को कम कर देता है।

    ऐतिहासिक और गौरव का क्षण: टंकराम वर्मा

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्यपाल के आगमन को चाम्पा गांव के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध भी कराते हैं। उन्होंने छात्रों को असफलताओं से न घबराकर कड़ी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी स्वर्गीय माता चम्पावती डेका की स्मृति में स्कूल परिसर में अमलताश का पौधा रोपा। राजस्व मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।

    कार्यक्रम में ‘बिहान’ योजना की आजीविका दीदियों द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का राज्यपाल ने अवलोकन किया। इस दौरान दीदियों ने उन्हें धान और चावल के बीजों से निर्मित हस्तनिर्मित राखी बांधी, जिसकी राज्यपाल ने प्रशंसा की।

    समारोह में शिक्षाविद एस.एम. पाध्ये, डॉ. निशा झा, डॉ. डी.एन. राय, भूषण धुरंधर तथा प्रतिभावान छात्र जिज्ञासु वर्मा (12वीं स्टेट टॉपर), साक्षी वर्मा, अमित कुमार टंडन (10वीं), एवं पीएटी चयनित प्रवीण डहरिया, ममता साहू और मयंक वर्मा को सम्मानित किया गया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमाननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया कोरबा जिला न्यायालय का निरीक्षणः न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ द्वारा न्यायमूर्ति का किया गया सम्मान
    Next Article नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.