Author: DEOKI JAGDISHPURI

कोरबा 27 अगस्त 2026/प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन में सुविधा और बदलाव की नई रोशनी लेकर आई है। स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता से ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों की रसोई में जहां धुएं से राहत मिली है, वहीं महिलाओं के समय और मेहनत की भी बचत हो रही है। कोरबा जिले के ग्राम दादर खुर्द निवासी श्रीमती कौशल्या यादव, पति श्री रूपचंद यादव, के लिए भी उज्ज्वला योजना ऐसी ही राहत और सुविधा लेकर आई है। करीब एक वर्ष पहले श्रीमती यादव को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला। इससे पहले उनके घर में खाना बनाने के लिए…

Read More

कोरबा 27 अगस्त 2026/रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से बहनों की खुशियां और बढ़ गई हैं। योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। इससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले की तरह दूसरों पर निर्भर नहीं हैं। कोरबा नगर के सीतामढ़ी निवासी श्रीमती सरस्वती चौहान भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि हर माह उन्हें समय पर एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो जाती…

Read More

कोरबा 27 अगस्त 2026/रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधती हैं, वहीं परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता भी एक मजबूत सहारे का काम करती है। बांकीमोंगरा क्षेत्र के शुक्लाखार वार्ड की प्रियंका पटेल के जीवन में महतारी वंदन योजना की मासिक सहायता ऐसी ही राहत लेकर आई है। प्रियंका बताती हैं कि उनके पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उनकी आय सीमित है। परिवार में दो बच्चों की जिम्मेदारी है।…

Read More

कोरबा: जिले में विकास कार्यों में लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत सकटुकला के आश्रित ग्राम भेलवाटार में स्वीकृत सीसी रोड का काम कागजों में तो हो गया, पर जमीन पर एक ईंट भी नहीं लगी। क्या है पूरा मामला: ग्राम भेलवाटार में सीसी रोड निर्माण के लिए वर्ष 2024-25 में डीएमएफ (DMF) मद से 12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। नियमानुसार काम शुरू करने के लिए 40 प्रतिशत यानी 4 लाख 80 हजार रुपये अग्रिम के रूप में पंचायत को जारी भी कर दिए गए। लेकिन महीनों बीत जाने…

Read More

कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 2 वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 1 वर्ष की मिलेगी कोचिंग सुविधा कोरबा 26 अगस्त 2026/कोरबा जिला आदिवासी बाहुल्य एवं औद्योगिक जिला है। जिले के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी ग्रामीण, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करते हुए शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। आर्थिक स्थिति, भौगोलिक दूरी तथा गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन की सीमित उपलब्धता के कारण कई मेधावी विद्यार्थी JEE एवं NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी नहीं कर पाते हैं। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘प्रोजेक्ट दिशा (DISHA & DMF Initiative for Students’ Higher Education Achievement)’ के अंतर्गत…

Read More

कोरबा 26 अगस्त 2026/ डौकाबुड़ा जलाशय के संबंध में प्रकाशित समाचार के संदर्भ में जल संसाधन विभाग द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में डौकाबुड़ा जलाशय में लगभग 85 प्रतिशत जलभराव है। जलाशय अभी पूर्ण भराव स्तर से लगभग 3 फीट नीचे है। जलाशय में पानी के सुरक्षित प्रबंधन के लिए स्थापित दोनों गेट वर्तमान में बंद हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों गेट सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। किसानों द्वारा पानी की मांग किए जाने पर आवश्यकता के अनुसार गेट खोलकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जल संसाधन विभाग के…

Read More

कोरबा 26 अगस्त, 2026/ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने माताओं और बहनों के जीवन में सुविधा और सहजता लाने का काम किया है। स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता से ग्रामीण परिवारों की रसोई में बड़ा बदलाव आया है। कभी लकड़ी और सिगड़ी के सहारे खाना पकाने वाली महिलाओं के लिए अब गैस चूल्हा रोजमर्रा के काम को आसान बनाने का माध्यम बन गया है। कोरबा जिले के ग्राम दादर खुर्द की श्रीमती पुष्पा बाई भी ऐसी ही हितग्राही हैं, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रसोई की मुश्किलें कम हुई हैं और खाना बनाना पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक…

Read More

कोरबा, 26 अगस्त 2026 ग्राम पंचायत तिलकेजा में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से हुए निर्माण में गबन का मामला सामने आया है। रामपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष जयकिशन पटेल ने 24 अगस्त को कलेक्टर जनदर्शन में इसकी लिखित शिकायत की है। शिकायत में क्या है जयकिशन पटेल ने अपने पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत तिलकेजा के प्राथमिक शाला कलमीभांठा में अहाता निर्माण के लिए DMF मद से 11.95 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर ने दो किश्तों में 9,47,500 रुपये की राशि निकाल ली, लेकिन…

Read More

150 आवास का लक्ष्य, 6 महीने में घर पूरा नहीं तो मानदेय से कटौती, बोले- पेट्रोल खर्च भी नहीं निकल रहा कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा, 26 अगस्त 2026  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) को धरातल पर उतारने वाले आवास मित्र आज खुद आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के आवास मित्र संघ ने शासन की दोषपूर्ण नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने बताया कि आवास मित्र दिन-रात दूर-दराज के गांवों में घूम-घूमकर हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन देते हैं, निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करते हैं और जियोटैगिंग से लेकर मॉनिटरिंग तक…

Read More