Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से श्रीमती कौशल्या यादव की रसोई हुई धुआंमुक्त’ ’विष्णु भैया ने दिया सुविधा का संबल, आसान हुआ रोजमर्रा का जीवन’
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से श्रीमती कौशल्या यादव की रसोई हुई धुआंमुक्त’ ’विष्णु भैया ने दिया सुविधा का संबल, आसान हुआ रोजमर्रा का जीवन’

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI27/08/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    • कोरबा 27 अगस्त 2026/प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन में सुविधा और बदलाव की नई रोशनी लेकर आई है। स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता से ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों की रसोई में जहां धुएं से राहत मिली है, वहीं महिलाओं के समय और मेहनत की भी बचत हो रही है। कोरबा जिले के ग्राम दादर खुर्द निवासी श्रीमती कौशल्या यादव, पति श्री रूपचंद यादव, के लिए भी उज्ज्वला योजना ऐसी ही राहत और सुविधा लेकर आई है।
      करीब एक वर्ष पहले श्रीमती यादव को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला। इससे पहले उनके घर में खाना बनाने के लिए सिगड़ी, लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल किया जाता था। पारंपरिक ईंधन से खाना बनाने में अधिक मेहनत लगती थी और रसोई धुएं से भर जाती थी। लकड़ी और कोयले की व्यवस्था करना भी रोजमर्रा के काम का हिस्सा था। कई बार ईंधन तैयार करने और चूल्हा जलाने में भी अतिरिक्त समय लग जाता था।
      गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनकी दिनचर्या में सहज बदलाव आया है। अब चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी या कोयले की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ती। गैस की सुविधा से कम समय में खाना तैयार हो जाता है और रसोई का काम भी पहले की तुलना में आसान हो गया है। वें बताती हैं कि अब उनका अधिक समय परिवार के दूसरे जरूरी कामों में लगाया जा सकता है।
      अपने अनुभव साझा करते हुए श्रीमती कौशल्या यादव ने कहा, ’पहले सिगड़ी, लकड़ी और कोयले से खाना बनाते थे। चूल्हा जलाने और खाना बनाने में काफी मेहनत लगती थी और रसोई में धुआं भी होता था। अब गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना बहुत आसान हो गया है। समय की भी बचत होती है और रोज की परेशानी कम हुई है।’
      उन्होंने आगे कहा, ’विष्णु भैया ने हमारे बारे में सोचा और हमें गैस कनेक्शन देकर हमारा ख्याल रखा। हमारे जैसे परिवारों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा है। अब रसोई का काम पहले से आसान हो गया है। इसके लिए मैं विष्णु भैया का दिल से धन्यवाद करती हूं।’
      प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलने से श्रीमती कौशल्या यादव के परिवार में रसोई से जुड़ी पुरानी परेशानियां कम हुई हैं। उनके लिए यह गैस कनेक्शन महज एक सुविधा नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन को सरल बनाने वाला ऐसा बदलाव है, जिसने खाना बनाने के काम को अधिक सहज और सुविधाजनक बना दिया है।



    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किश्त, सरस्वती चौहान बोली -विष्णु भैया ने राखी से पहले दिया उपहार
    Next Article नगरीय निकायों की योजनाओं और निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा पीएम आवास, अमृत मिशन, स्वच्छता, कर वसूली एवं अधोसंरचना कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.