Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बदली रसोई की तस्वीर,श्रीमती पुष्पा बाई को मिली सुविधा
    छत्तीसगढ़

    धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बदली रसोई की तस्वीर,श्रीमती पुष्पा बाई को मिली सुविधा

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI26/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 26 अगस्त, 2026/ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने माताओं और बहनों के जीवन में सुविधा और सहजता लाने का काम किया है। स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता से ग्रामीण परिवारों की रसोई में बड़ा बदलाव आया है। कभी लकड़ी और सिगड़ी के सहारे खाना पकाने वाली महिलाओं के लिए अब गैस चूल्हा रोजमर्रा के काम को आसान बनाने का माध्यम बन गया है। कोरबा जिले के ग्राम दादर खुर्द की श्रीमती पुष्पा बाई भी ऐसी ही हितग्राही हैं, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रसोई की मुश्किलें कम हुई हैं और खाना बनाना पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया है।
    श्रीमती पुष्पा बाई बताती हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले घर में खाना पकाने के लिए उन्हें सिगड़ी और लकड़ी पर निर्भर रहना पड़ता था। रोजमर्रा के भोजन की तैयारी के लिए पहले लकड़ी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। कई बार लकड़ियां आसानी से उपलब्ध नहीं होती थीं, वहीं बरसात के मौसम में समस्या और बढ़ जाती थी। बारिश में लकड़ी गीली हो जाने के कारण सिगड़ी जलाना कठिन होता था। ऐसे समय में खाना तैयार करने में अधिक समय और मेहनत लगती थी। वह बताती हैं कि पहले सिगड़ी जलाने के बाद खाना पकाने में काफी समय लगता था। धुएं के बीच रसोई का काम करना पड़ता था और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती थी। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच खाना बनाने का यह काम उनके दैनिक जीवन का एक कठिन हिस्सा बन गया था।
    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने के बाद अब उनके लिए यही काम काफी आसान हो गया है। वें कहती हैं कि अब जब भी खाना बनाना होता है, वे जरूरत के अनुसार गैस का उपयोग कर लेती हैं। इससे खाना बनाने में लगने वाला समय और मेहनत कम हुई है। खासकर बरसात के दिनों में अब उन्हें गीली लकड़ियों और सिगड़ी जलाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती। रसोई का काम अधिक सुविधाजनक और सहज हो गया है।
    उनके लिए यह बदलाव केवल रसोई की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आई सहजता का अनुभव भी है। वे कहती हैं कि पहले जहां खाना बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां करनी पड़ती थीं, वहीं अब गैस की सुविधा से जरूरत के समय आसानी से भोजन तैयार कर लेती हैं। इससे उन्हें अपने अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी समय मिल जाता है।
    योजना से मिले लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए श्रीमती पुष्पा बाई ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “विष्णु भैया ने हम माताओं-बहनों की जरूरत और स्वास्थ्य को समझते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाया है। गैस की सुविधा मिलने से हमारा जीवन पहले से कहीं आसान हो गया है। अब खाना बनाना सुविधाजनक हो गया है और जरूरत के समय आसानी से गैस का उपयोग कर लेते हैं। हम महिलाओं की चिंता करने और हमारे लिए ऐसी उपयोगी योजना लाने के लिए मैं विष्णु भैया को हृदय से धन्यवाद देती हूं।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा : तिलकेजा में DMF की राशि में 1.74 लाख का गबन, कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से की पूर्व सरपंच की शिकायत
    Next Article डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद जल संसाधन विभाग की टीम ने मौके पर किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किसी प्रकार की क्षति नहीं
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में वरिष्ठ वंदन सम्मान समारोह, वृद्धजनों को शॉल-श्रीफल से किया सम्मानित

    01/10/2026
    Editors Picks

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.