कोरबा, 01 अक्टूबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली आज पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने तिलक लगाकर रैली का भव्य स्वागत किया।
रैली में शामिल युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी और सेवा गतिविधियों में भाग लिया। देर शाम रैली कटघोरा पहुंची।
2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे रैली में शामिल जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सुबह 9.15 बजे पोड़ी-उपरोड़ा के केंद्रीय आश्रम में सेवा कार्य और संतों के सम्मान का कार्यक्रम होगा।
पसान में स्वागत के दौरान रायपुर से दीक्षा अग्रवाल, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, हिमांशु पांडेय, तुषार साहू, पीयूष अग्रवाल, लेखराम यादव सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

