कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 8 विद्यालयों में 3 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पीएम श्री सेजेस बालको, करतला, तिलकेजा और पोड़ी-उपरोड़ा, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पाली, सेजेस कन्या साडा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा और सरगबुंदिया में नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित संस्था प्रमुखों को निर्धारित स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

