कोरबा। गांधी जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग, श्रम और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने फलदार पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम कोरबा की महापौर संजूदेवी राजपूत ने की।
इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 100 पौधे लगाए गए। मंत्री देवांगन ने उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, सचिव संतोष खरे, संरक्षक मुरलीधर माखिजा सहित वार्ड पार्षद और औद्योगिक इकाइयों के संचालक उपस्थित रहे। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा के महाप्रबंधक ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

