कोरबा, 01 अक्टूबर 2026 – वाणिज्य, उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ वंदन सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मंत्री ने वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री देवांगन ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और संस्कृति के धरोहर हैं। उनका आशीर्वाद बहुमूल्य धन है। सरकार द्वारा वृद्धापेंशन, वय वंदन कार्ड से निःशुल्क इलाज जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। डीएमएफ से वृद्धाश्रम का संचालन और सियान सदन में एसी सहित सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर के बाद जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य तेज होंगे।
कार्यक्रम में विधायक पटेल, महापौर संजू देवी और कलेक्टर दुदावत ने भी वृद्धजनों के अनुभव को समाज की पूंजी बताते हुए सम्मान की बात कही। अंत में अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक वितरित किए।








