Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026

    रामपुर-कोरबा के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण, बूथ स्तर पर जागरूकता के निर्देश

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI01/10/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 01 अक्टूबर 2026 – वरिष्ठजनों के कल्याण, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज स्नेह सदन वृद्धा आश्रम में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया गया। शिविर में उपस्थित वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों, शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, निःशुल्क विधिक सहायता तथा वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों की समस्याओं को सुनकर तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

    इस शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीराम राठिया, एपीओ, श्री सपना मिश्रा, चिफ/असिस्टेंट श्रीमती वर्षा पटेल, फार्मासिस्ट श्रीमती संतोषी टेकाम, फार्मासिस्ट श्रीमती भारती काटकर, औषधीय सेवक श्री बिजेन्द्र कुमार टंडन, नर्स स्टाफ, श्री संजू चौहान, सारथी, पैरा लीगल वॉलिंटियर, श्री रमाकांत दुबे व चिकित्सा विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleयुवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन
    Next Article सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर-कोरबा के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण, बूथ स्तर पर जागरूकता के निर्देश

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    गांधी जयंती पर कोरबा के औद्योगिक क्षेत्र में लगे 100 पौधे, मंत्री देवांगन ने दिया संरक्षण का संदेश

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    गांधी जयंती पर न्यायाधीशों ने बंदियों को दिए आत्मसुधार के मंत्र, रंगोली बनाकर दिखायी प्रतिभा

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ की पहल से जगमगाया रिस्दी चौक, सोलर हाईमास्ट से रात में राहगीरों को मिली राहत

    02/10/2026
    Editors Picks

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026

    रामपुर-कोरबा के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण, बूथ स्तर पर जागरूकता के निर्देश

    02/10/2026

    गांधी जयंती पर कोरबा के औद्योगिक क्षेत्र में लगे 100 पौधे, मंत्री देवांगन ने दिया संरक्षण का संदेश

    02/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.