Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 21 अगस्त 2026/ खनिज संसाधनों के उपयोग के बाद वन भूमि को उसकी प्राकृतिक पहचान लौटाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। खनन समाप्त होने के बाद केवल पौधे लगा देना ही वन भूमि का पुनरुद्धार नहीं है, बल्कि उसे वैज्ञानिक तरीके से पुनर्स्थापित कर पुनः एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के वन व जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन में सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों के प्रतिनिधियों तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।…
कोरबा 20 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री कश्यप प्रातः 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11 बजे अशोक वाटिका पहुंचने के बाद वे वहां कुछ समय रुकेंगे तथा इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे फुटका पहाड़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे फुटका पहाड़ पहुंचकर मंत्री श्री कश्यप पहाड़ भ्रमण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे फुटका पहाड़ से कॉफी प्वाइंट, बालको रेंज के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे…
कोरबा 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री कश्यप प्रातः 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11 बजे अशोक वाटिका पहुंचने के बाद वे वहां कुछ समय रुकेंगे तथा इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे फुटका पहाड़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे फुटका पहाड़ पहुंचकर मंत्री श्री कश्यप पहाड़ भ्रमण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे फुटका पहाड़ से कॉफी प्वाइंट, बालको रेंज के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे कापी…
कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), विद्युत विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकासखंड अंतर्गत शासकीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। एसडीएम श्री बंजारे ने शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की भी…
कोरबा 19 अगस्त 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 703, कोरबा 1037 मिलीमीटर, भैंसमा, 810.2, करतला 805.5, बरपाली 773.4, कटघोरा 813.4 दीपका 884.6, दर्री 954.6, पाली 863.5, हरदीबाजार 621.4, पोंड़ीउपरोड़ा 855.4, और पसान तहसील में 694.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
कोरबा 19 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा 20 अगस्त दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे राधासागर तालाब कटघोरा में बाढ़ बचाव के संबंध में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया है। इसी तरह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया कोरबा में दोपहर 12 बजे गैस लिकेज के संबंध में मॉक ड्रील आयोजित किया जायेगा। अपर कलेक्टर ने बताया कि यह मॉक ड्रील आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया…
कोरबा 19 अगस्त 2026/ जय कनकन पाठ आदिवासी मछुवा सहकारी समिति मर्यादित बहेरा केरीझरीया पंजीयन क्रमांक 164 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी। 26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
कोरबा 19 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में सेवा सेतु केंद्र नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और सुगम बनाने की दिशा में प्रभावी माध्यम बन रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की सुविधा और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं की उपलब्धता से नागरिकों को अपने आवश्यक कार्यों को पूरा करने में सुविधा मिल रही है। इसके माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ नागरिकों को समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल शासन की सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने के साथ…
कोरबा 19 अगस्त 2026/ खनिज संपदा से प्राप्त संसाधनों का उपयोग जनकल्याण और समग्र विकास के लिए करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) कोरबा द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए डीएमएफ के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव जिले के दूरस्थ एवं आवश्यकता वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। *शिक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती* जिले के शिक्षक-विहीन एवं शिक्षक-कमी वाले प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक तथा हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आवश्यकतानुसार मानदेय शिक्षकों की व्यवस्था के…
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालिहाभाठा निवासी एवं सतनामी समाज के समाजसेवी मिथिलेश कुमार रात्रे ने ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, सालिहाभाठा से तुमान मार्ग पर पीपल पेड़ के पास शाम लगभग 7 बजे एक बाइक सवार युवक का सड़क दुर्घटना के दौरान ₹50,000 नकद गिर गया था। उस समय मौके पर मौजूद मिथिलेश कुमार रात्रे ने युवक को आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक बिना रुके वहां से चला गया। इसके बाद मिथलेश रात्रे ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए तत्काल उरगा थाना में फोन कर घटना…
