Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026

    रामपुर-कोरबा के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण, बूथ स्तर पर जागरूकता के निर्देश

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 19 अगस्त 2026/ खनिज संपदा से प्राप्त संसाधनों का उपयोग जनकल्याण और समग्र विकास के लिए करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) कोरबा द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए डीएमएफ के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव जिले के दूरस्थ एवं आवश्यकता वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।
    *शिक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती*
    जिले के शिक्षक-विहीन एवं शिक्षक-कमी वाले प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक तथा हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आवश्यकतानुसार मानदेय शिक्षकों की व्यवस्था के लिए डीएमएफटी द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस पहल से उन विद्यालयों में नियमित कक्षाओं के संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिल रही है, जहां शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना रहती थी।
    वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर मानदेय शिक्षकों हेतु अलग-अलग मदों में वित्तीय सहयोग का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही शासकीय महाविद्यालयों के कन्या छात्रावासों में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित अभ्यर्थियों को मानदेय प्रदान करने के लिए भी सहयोग किया जा रहा है। इससे आवश्यकता वाले विद्यालयों एवं छात्रावासों में मानव संसाधन की उपलब्धता मजबूत हो रही है।
    *स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ी मानव संसाधन की उपलब्धता*
    शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी डीएमएफटी कोरबा द्वारा मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ नर्स, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर, फार्मासिस्ट, ईएमटी, रेडियोग्राफर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं के लिए मानदेय हेतु वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
    इसके अतिरिक्त जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं 4 दंत चिकित्सकों की सेवाओं के लिए भी वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं के नियमित संचालन को बेहतर बनाने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को उनके क्षेत्र के निकट आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है।
    *जनकल्याण की दिशा में डीएमएफटी की सार्थक पहल*
    डीएमएफटी कोरबा द्वारा खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, अधोसंरचना एवं आजीविका जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मानव संसाधन को मजबूत करने की यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    खनिज संपदा से जनकल्याण की ओर-डीएमएफटी कोरबा की यह पहल जिले के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बन रही है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleईमानदारी की मिसाल: मिथिलेश कुमार रात्रे ने लौटाए 50 हजार रुपये
    Next Article सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर, जरूरतमंदों के लिए बना भरोसे का सहज माध्यम बच्चों के जरूरी काम को मिला समय पर सहारा, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र पाकर प्रसन्न हुए श्री जग्गू राठिया
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर-कोरबा के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण, बूथ स्तर पर जागरूकता के निर्देश

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    गांधी जयंती पर कोरबा के औद्योगिक क्षेत्र में लगे 100 पौधे, मंत्री देवांगन ने दिया संरक्षण का संदेश

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    गांधी जयंती पर न्यायाधीशों ने बंदियों को दिए आत्मसुधार के मंत्र, रंगोली बनाकर दिखायी प्रतिभा

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ की पहल से जगमगाया रिस्दी चौक, सोलर हाईमास्ट से रात में राहगीरों को मिली राहत

    02/10/2026
    Editors Picks

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026

    रामपुर-कोरबा के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण, बूथ स्तर पर जागरूकता के निर्देश

    02/10/2026

    गांधी जयंती पर कोरबा के औद्योगिक क्षेत्र में लगे 100 पौधे, मंत्री देवांगन ने दिया संरक्षण का संदेश

    02/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.