Author: DEOKI JAGDISHPURI

कोरबा 15 मई 2026/ उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को ” विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ” मनाया जाता है। इस दिन लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक किया जाता है। उच्च रक्तचाप किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। हाईब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन का खतरा महिलाओं से ज्यादा पुरूषों में होता है। इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे फैमिली हिस्ट्री , तनाव, गलत खान-पान और लाइफस्टाइल आदि। इससे बचने के लिए न केवल डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है बल्कि तनाव को कम करना और शरीर को…

Read More

कोरबा 15 मई 2026/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, पाली, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा एवं रानी धनराज कुवंरदेवी यूसीएचसी कोरबा में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए एवं चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़िकरण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु तत्कालीन व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत संविदा नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ समय दोपहर 2.00 बजे से 05.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

Read More

कोरबा 15 मई 2026/सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित सुशासन तिहार 2026 किसानों के जीवन में ऐसी ही नई उम्मीद और विश्वास लेकर आया है। कृषि और ग्रामीण परिवेश से गहराई से जुड़े मुख्यमंत्री श्री साय किसानों की तकलीफ, मेहनत और सपनों को भली-भांति समझते हैं। यही वजह है कि शासन की योजनाएं अब गांवों और खेत-खलिहानों तक पहुंचकर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही हैं। सुशासन…

Read More

कोरबा, 15 मई 2026/जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूर्णतः सुचारू रूप से संचालित हो रही है। खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 5,876 सिलेंडरों का बैलेंस स्टॉक उपलब्ध है। इसके साथ ही एलपीजी रिफिल की स्थिति भी पूरी तरह सामान्य है। इस प्रकार जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त है ।…

Read More

सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरन कोरबा, 15 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा के दूरस्थ ग्राम पंचायत सिरमिना में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीमती माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़, जिला पंचायत सदस्य विद्वान मरकाम, एसडीएम श्री मनोज कुमार बंजारे, जनपद सीईओ श्री जय प्रकाश डड़सेना, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित…

Read More

कोरबा 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच के प्रेम और विश्वास का संगम बनता जा रहा है। कोरबा ब्लॉक के सुदूर ग्राम केराकछार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे थे, जिनमें विशेष पिछड़ी जनजाति ‘‘पहाड़ी कोरवा‘‘ परिवार भी शामिल थे। अधिकारियों और जनसमूह के बीच सजे मंच की ऊँचाई तब बौनी साबित हुई, जब जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत मंच से उनकी नजर सामने कुर्सी पर बैठी 80…

Read More

कोरबा 14 मई 2026/रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर। प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय…

Read More

कोरबा 14 मई 2026/ बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावंे। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर…

Read More

कोरबा, 14 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघाली में आज क्लस्टर स्तरीय ‘सुशासन तिहार’ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिंघाली सहित देवरी, शुक्लाखार, डेलवाडीह, ढपढप, कसईपाली, विजयपुर, जवाली, पौसरा, तेलसरा एवं अरदा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल रहे। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित मांगों एवं समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके त्वरित निराकरण…

Read More

कोरबा 14 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह, 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू…

Read More