Author: DEOKI JAGDISHPURI

कोरबा।करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढातराई में करीब 1 महीने से पंचायत सचिव का पद खालीपी पड़ा है। सचिव श्याम लाल कंवर के रिटायर होने के बाद अब तक कोई नई नियुक्ति नहीं की गई, जिससे पंचायत के रोजमर्रा के काम ठप हो गए हैं। सचिव न होने की वजह से ग्रामीणों को सबसे ज्यादा दिक्कत प्रमाण पत्रों को लेकर हो रही है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, योजनाओं के फॉर्म का सत्यापन, पंचायत के हिसाब-किताब और विकास कार्यों की फाइलें सब अटकी हुई हैं।  लोग छोटे-छोटे कामों के लिए भी बार-बार पंचायत दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना…

Read More

कोरबा 13 अगस्त 2026/रेषम उद्योग सहकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3063 विकासखंड करतला जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एस.के.कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 17 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 18 अगस्त, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चिन्हों का आबंटन 19 अगस्त को सुबह 11 बजे से की जायेगी।…

Read More

कोरबा, 13 अगस्त 2026/शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक परिस्थितियां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की राह में बाधा न बनें, इसी उद्देश्य से जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं हॉस्टल शुल्क के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पात्र विद्यार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों के लिए कुल 3 लाख 23 हजार 140 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित विद्यार्थियों की…

Read More

कोरबा 13 अगस्त 2026/जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे…

Read More

कोरबा, 13 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप अनुशासित एवं व्यवस्थित अभ्यास किया गया। मुख्य समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिला…

Read More

कोरबा, 13 अगस्त 2026/लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, में स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित स्वशासी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा महाविद्यालय में अकादमिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।…

Read More

आमनागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री ने ली बिलासपुर संभाग की स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक टीम भावना से काम कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश मलेरिया, टीबी, कुष्ठ एवं सिकलसेल की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग और उपचार पर जोर संस्थागत प्रसव बढ़ाने, एएनसी जांच एवं ऑनलाइन डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं होने पर वेतन कटौती की कार्रवाई के निर्देश कोरबा, 13 अगस्त 2026/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा , पिछड़ा…

Read More

कोरबा। ग्राम पंचायत कनकी में रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। सरपंच सहित पंचों ने कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर रोजगार सहायक को हटाकर नई भर्ती करने की मांग की है। मामले की जांच के लिए दिनांक 13.08.2026 को जांच अधिकारी ग्राम पंचायत कनकी पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। क्या है मामला ग्राम पंचायत कनकी की सरपंच श्रीमती फूलबाई मांझी वह उपसरपंच हेमलाल राजवाड़े ने दिनांक 29/07/2026 को कलेक्टर कोरबा को पत्र क्रमांक 66 के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत में ग्राम पंचायत कनकी के रोजगार सहायक ललिता रजवाड़े  पर आरोप लगाया गया है…

Read More

कोरबा 12 अगस्त 2026/तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जिले में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। यह तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से ओपन थियेटर घंटा घर कोरबा तक निकाली जायेगी। जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, युवाजन, प्राचार्य, शिक्षकगण, गणमान्यजनों सहित नागरिकगण सम्मिलित होंगे। तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री कुणाल…

Read More

आज हरेली त्यौहार में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, सरकार ने जारी किया आदेश । कोरबा //छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हरेली पर्व के चलते प्रदेशभर में सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख पारंपरिक त्योहार है, जिसे सावन महीने की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी के औजारों की पूजा करते हैं और पशुधन की खुशहाली की कामना करते हैं। घरों में गुड़ का चीला बनाया जाता है और गेड़ी चढ़ने की परंपरा भी इस त्योहार से जुड़ी हुई…

Read More