Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 10 अगस्त 2026/ ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडेड बैंक खाता तें किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के ऐ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जिनका बैंक खाता क्रमांक गलत होन/बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान असफल हुआ हो, ऐसे विद्यार्थियों को अपने छात्रवृत्ति आईडी से बैंक खाता में त्रुटि सुधार करते हुए सही बैंक खाता की इंट्री 07 दिवस के अंदर करना…
श्री शिवचरण केवट और सुश्री सावित्री साहू को मिली नई सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम कोरबा 10 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शासन की मंशा है कि जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें समय पर वास्तविक राहत मिले। इसी उद्देश्य के अनुरूप कलेक्टर जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल…
कोरबा विकासखंड की ग्राम पंचायत तिलकेजा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सामने आए गंभीर आरोपों की जांच अब जिला स्तर पर शुरू हो गई है। 48 हितग्राहियों के नाम पर स्वीकृत राशि दूसरे खातों में पहुंचने की शिकायतों के बीच आज 10 अगस्त को जिला स्तरीय जांच टीम पंचायत भवन पहुंची और मामले की पड़ताल की। हालांकि जांच के दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। टीम ने शिकायतों और दस्तावेजों की जांच तो की, लेकिन जांच की दिशा और अब तक सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई। जब जिला स्तरीय जांच…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चेलक का आत्मीय स्वागत करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी समय में युवा कांग्रेस की भूमिका को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र कुमार चेलक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए…
पुलिस और संघ पदाधिकारियों ने दी हिदायत – निर्धारित स्टैंड से ही सवारी बैठाएं, मालवाहक ऑटो में सवारी नहीं कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से रविवार को टीपी नगर में ऑटो चालकों की बड़ी बैठक हुई। इसमें सवारी ऑटो, मालवाहक ऑटो और बैटरी ऑटो चालक शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधिकारियों और ऑटो संघ के पदाधिकारियों ने चालकों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। मुख्य निर्देश क्या रहे 1. मनमानी पार्किंग बंद – चालकों से कहा गया कि सड़क पर कहीं भी अचानक ऑटो खड़ा कर सवारी न बैठाएं। सवारी लेने-उतारने…
कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की विधिवत बैठक एवं चर्चा के बिना विद्यालय से संबंधित विभिन्न सूचनाएं एवं निर्णय जारी किए जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने सवाल उठाए हैं। सदस्यों ने इस प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा कि विद्यालय के महत्वपूर्ण विषयों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सहभागिता और विचार-विमर्श आवश्यक है। समिति सदस्यों का कहना है कि बिना बैठक आयोजित किए अथवा समिति को विश्वास में लिए विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं निर्णय जारी करना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।…
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ हसदेव नदी से निकलकर खेतों की ओर पहुंच गया था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नदी में अन्य मगरमच्छ भी मौजूद हो सकते हैं, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तथा स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी…
लेबर पेमेंट, मास्टर रोल औरआवास सूची में गड़बड़ी का आरोप। ग्रामीणों का कहना है कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। कोरबा। मनरेगा और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता के दावों के बीच कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकी से भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के सरपंच और समस्त पंचों ने संयुक्त रूप से कलेक्टर को पत्र लिखकर रोजगार सहायक ललिता राजवाड़े को पद से हटाने की मांग की है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्या हैं आरोप 29 जुलाई…
कोरबा, 07 अगस्त 2026/ विकासखंड पाली में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अनुविभागीय अधिकारी पाली श्री रोहित सिंह द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में मैराथन बैठक आयोजित कर शिक्षा एवं राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। बैठक प्रथम पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विकासखंड पाली के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों तथा द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक विकासखंड के समस्त प्राचार्यों की उपस्थिति में हुई। बैठक में अपर आयु प्रमाण पत्र के संबंध में निर्देश दिए…
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वनांचल अंचल स्थित ग्राम गिरारी में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रामभक्त एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं। मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना…
