Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»अपर आयु प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र तक कार्यों की समय-सीमा तय, पालन के निर्देशपाली में एसडीएम की बैठक में शिक्षा एवं राजस्व विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा
    Uncategorized

    अपर आयु प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र तक कार्यों की समय-सीमा तय, पालन के निर्देशपाली में एसडीएम की बैठक में शिक्षा एवं राजस्व विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI08/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 07 अगस्त 2026/ विकासखंड पाली में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अनुविभागीय अधिकारी पाली श्री रोहित सिंह द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में मैराथन बैठक आयोजित कर शिक्षा एवं राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। बैठक प्रथम पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विकासखंड पाली के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों तथा द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक विकासखंड के समस्त प्राचार्यों की उपस्थिति में हुई।
    बैठक में अपर आयु प्रमाण पत्र के संबंध में निर्देश दिए गए कि बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज दो दिवस के भीतर संकलित कर तहसील कार्यालय पाली एवं हरदीबाजार में जमा कराए जाएं। दस्तावेज प्राप्त होने के पश्चात विज्ञप्ति जारी कर जन्म प्रमाण पत्र 10 दिवस के भीतर बनाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश तहसीलदार पाली एवं हरदीबाजार को दिए गए।
    एमबीयू अपडेशन के संबंध में बच्चों की जानकारी संस्थाओं से प्राप्त होने के बाद संबंधित बच्चों को एमबीयू अपडेशन शिविर में ले जाकर बायोमेट्रिक अपडेट कराने के निर्देश दिए गए।
    तम्बाकू मुक्त संस्थान एवं विकसित भारत अभियान के तहत सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों एवं प्राचार्यों को विद्यालय परिसर के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। विद्यालय के आसपास अथवा किराना दुकानों में तम्बाकू, गुटखा सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर संबंधित दुकानों की जानकारी दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान नशीले पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर संबंधित प्राचार्य अथवा विद्यालय प्रबंधन की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।
    जाति प्रमाण पत्र के संबंध में बताया गया कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए 45 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की गई है। पूर्व की कठिन प्रक्रिया को सरल करते हुए कम दस्तावेजों में विद्यालय के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के संकलन से लेकर प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद बच्चों को वितरित करने तक की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में अगली बैठक 21 सितंबर 2026, सोमवार को निर्धारित की गई है।
    बैठक में देश के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संचालित नशा मुक्त विकसित भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी विशेष रूप से निर्देशित किया गया तथा राष्ट्रीय महत्व के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
    बैठक में पाली तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी, हरदीबाजार तहसीलदार श्री अमित केरकेट्टा, नायब तहसीलदार श्रीमती रश्मिका अग्रवाल, श्री कुमदेश चंद्र गोभिल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री मनिराम मरकाम, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री रामगोपाल जायसवाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री नितेश कुमार सोनी सहित विकासखंड स्रोत समन्वयक पाली एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleग्राम गिरारी पहुंचे विधायक फूल सिंह राठिया, राम मंदिर भूमिपूजन में हुए शामिल
    Next Article शिकायत के बाद भी मौन प्रशासन! कोरबा के कनकी में रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप, सरपंच-पंचों ने हटाने की मांग की
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    Manrega

    27/09/2026
    Uncategorized

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

    16/09/2026
    Uncategorized

    माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

    16/09/2026
    Uncategorized

    महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता 31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

    10/09/2026
    Editors Picks

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.