Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वनांचल अंचल स्थित ग्राम गिरारी में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रामभक्त एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं। मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी *विकसित भारत-जी-राम VB-GRAM योजना* 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू कर दी गई है। CM ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है। *क्या है VB-GRAM की 4 बड़ी खासियतें* 1. *125 दिन रोजगार की गारंटी:* योजना के तहत पंजीकृत ग्रामीण श्रमिकों को एक वर्ष में 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। 2. *मजदूरी में बढ़ोतरी:* पहले मनरेगा…
कोरबा को मिले नए SDM: कटघोरा की कमान संभालेंगे प्रशिक्षु IAS विपिन दुबे रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। 7 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत LBSNAA मसूरी में फेज-दो का प्रशिक्षण पूरा कर लौटे 2020 और 2024 बैच के कुल 5 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व SDM के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण से कार्यमुक्त होने के बाद अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल…
पसान स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश कोरबा, 07 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ एवं पीवीटीजी बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर सड़क एवं स्वास्थय सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन एवं एसडीएम श्री मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री दुदावत ने ग्राम सरमा से पसान मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पाए…
कोरबा, 07 अगस्त 2026/कभी खेती को केवल गुजर-बसर का साधन मानने वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक आज नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पतरापाली की महिला किसान श्रीमती राजश्री मार्को ने वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीक को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों और कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन लेकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है। श्रीमती राजश्री मार्को ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और वर्ष 2024-25 में 1.20 हेक्टेयर क्षेत्र में…
कोरबा 06 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न संस्थानों के सघन निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तानाखार अंतर्गत ग्राम माँझीपारा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक चौपाल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषक चौपाल के संचालन, किसानों के पंजीयन की प्रगति तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पंजीयन अभी तक नहीं हो पाया है, उनका चिन्हांकन कर डोर-टू-डोर संपर्क…
शिकायतकर्ता से 20 हजार लेने और बाइक रोकने का आरोप। विभागीय जांच जारी कोरबा।कटघोरा थाना में पदस्थ 2 पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप सिद्ध होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ी कार्रवाई की है। SDOP कटघोरा की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरक्षक प्रदीप राठौर और आरक्षक रामधन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता आर्यन ध्रुव उम्र 19 वर्ष, निवासी रजकम्मा पारा, कटघोरा ने SP को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार 3 अगस्त 2026 को आर्यन अपनी पल्सर बाइक *CG 12…
कोरबा 05 अगस्त 2026/कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के पदों हेतु दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दावा-आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित किये गये थे। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दावा-आपत्ति में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं होने पर अंतिम मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा जिले के शासकीय वेबसाइट www.korba.gov.in में सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ अपलोड कर दिया गया है।
कोरबा 05 अगस्त 2026/भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 07 अगस्त को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ओरिएंटेशन एण्ड कोआर्डिनेशन एवं 18 अगस्त को टेबल टाप एक्सरसाइज तथा 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जायेगी। उक्त प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की समीक्षा विभाग द्वारा विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से 7 अगस्त को दोपहर 02 बजे किया जायेगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा जिले के सर्व संबंधित अधिकारियों को उक्त विडियो कान्फ्रेस हेतु 07 अगस्त को दोपहर 02 बजे कलेक्टर कार्यालय कोरबा स्थित विडियो कान्फ्रेस कक्ष में उपस्थित होने…
कोरबा 05 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकेंद्रित प्रशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, त्वरित एवं सहज रूप से पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में शुरू की गई ‘‘सेवा सेतु‘‘ पहल शासन और आम नागरिक के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बन रही है। कोरबा जिले के ग्राम ढंगुरडीह, तहसील भैंसमा निवासी श्री शिव कुमार राठिया को अपने स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे दोनों पुत्रों के शैक्षणिक कार्यों के लिए निवास एवं आय प्रमाण…
