Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत पीएम जनमन एवं पीएमजीएसवाई की सड़कों का किया निरीक्षण, 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत पीएम जनमन एवं पीएमजीएसवाई की सड़कों का किया निरीक्षण, 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI07/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    पसान स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

    कोरबा, 07 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ एवं पीवीटीजी बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर सड़क एवं स्वास्थय सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन एवं एसडीएम श्री मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

    कलेक्टर श्री दुदावत ने ग्राम सरमा से पसान मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पाए जाने पर उन्होंने एसईसीएल रानी अटारी के अधिकारियों को तत्काल गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर अधिकांशतः कोयला परिवहन करने वाले वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सड़क पर मौजूद सभी गड्ढों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने पीवीटीजी बाहुल्य ग्रामों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैंगा से सेमरा-सैला-जिल्दा तक निर्माणाधीन 14.30 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा इसे 15 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इसी क्रम में कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत कटोरी नगोई-केशलपुर मार्ग पर 6.90 किलोमीटर लंबी पीएमजीएसवाई सड़क का भी अवलोकन किया। रेलवे लाइन के अंतर्गत आने वाले हिस्से में सड़क का कार्य अधूरा पाए जाने पर उन्होंने संबंधित रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर शेष कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।

    पसान स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री दुदावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, प्रसव कक्ष,मरीज वार्ड, दवा वितरण कक्ष एवं स्टोर रूम का अवलोकन किया।

    उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों को प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की सूची की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके उपचार, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाइयों एवं भोजन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रसव उपरांत माताओं को सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रोटीनयुक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थय सेवाओं की उपलब्धता और उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा
    Next Article छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IAS की पदस्थापना, 21 अगस्त से संभालेंगे SDM का चार्ज
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    करतला

    कोरबा में 28 से 30 सितंबर तक लगेंगे सेवा सेतु कैंप, राशन कार्ड की समस्या का होगा समाधान

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास: ईरान को हराकर भारत को दिलाया स्वर्ण, CM विष्णु देव साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा

    27/09/2026
    Editors Picks

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.