Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा
    Uncategorized

    ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI07/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 07 अगस्त 2026/कभी खेती को केवल गुजर-बसर का साधन मानने वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक आज नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पतरापाली की महिला किसान श्रीमती राजश्री मार्को ने वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीक को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों और कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन लेकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है।
    श्रीमती राजश्री मार्को ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और वर्ष 2024-25 में 1.20 हेक्टेयर क्षेत्र में हाइब्रिड टमाटर की खेती आधुनिक तकनीक से शुरू की। उन्होंने खेत में ड्रिप (टपक) सिंचाई प्रणाली और मल्चिंग शीट का उपयोग किया। इससे फसल को आवश्यकता के अनुसार पानी, पोषण और संरक्षण मिलता रहा तथा खेत में नमी लंबे समय तक बनी रही।
    100 से 120 टन तक हुआ टमाटर का उत्पादन
    आधुनिक तकनीक के बेहतर परिणाम श्रीमती राजश्री की मेहनत में साफ दिखाई दिए। उन्होंने एक सीजन में लगभग 100 से 120 टन उच्च गुणवत्ता वाले टमाटर का उत्पादन प्राप्त किया। उपज को बाजार में बेचकर उन्होंने लगभग 8 से 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
    यह उपलब्धि उनके लिए केवल आर्थिक सफलता नहीं, बल्कि खेती के पारंपरिक तौर-तरीकों से आगे बढ़कर वैज्ञानिक तकनीक अपनाने का परिणाम भी है। उनकी सफलता अब आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।
    कम पानी, कम लागत और बेहतर उत्पादन
    ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने से खेत में पानी का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से हुआ। पौधों की जड़ों तक आवश्यकता के अनुसार पानी और घुलनशील उर्वरक पहुंचाए गए। इससे पानी की बचत के साथ-साथ पौधों को पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित हुई। वहीं, मल्चिंग शीट के उपयोग से खेत में खरपतवार का अंकुरण काफी हद तक नियंत्रित रहा। इससे निराई-गुड़ाई और अतिरिक्त श्रम की आवश्यकता कम हुई तथा उत्पादन लागत में भी कमी आई। मल्चिंग के कारण खेत की नमी लंबे समय तक बनी रहने से फसल को अनुकूल वातावरण मिला और पौधों का विकास बेहतर हुआ।
    तकनीक ने बढ़ाया आत्मविश्वास
    नई तकनीक अपनाने के बाद फसल से मिले बेहतर परिणामों ने श्रीमती राजश्री मार्को का आत्मविश्वास बढ़ाया। अब वे स्वयं आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाने के साथ आसपास के किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके खेत को देखने और आधुनिक तकनीकों को समझने के लिए क्षेत्र के किसान भी पहुंच रहे हैं।
    श्रीमती राजश्री की सफलता यह संदेश देती है कि वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर कम भूमि में भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय हासिल की जा सकती है।
    अन्य किसानों के लिए बनीं प्रेरणा
    श्रीमती राजश्री मार्को की सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के कई किसान अब ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और उन्नत उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री तथा आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
    Next Article सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत पीएम जनमन एवं पीएमजीएसवाई की सड़कों का किया निरीक्षण, 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    Manrega

    27/09/2026
    Uncategorized

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

    16/09/2026
    Uncategorized

    माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

    16/09/2026
    Uncategorized

    महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता 31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

    10/09/2026
    Editors Picks

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.