Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 03 अगस्त 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 563.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 599 मिलीमीटर, अजगरबहार 406, भैंसमा, 519.8, करतला 521.1, बरपाली 604.7, कटघोरा 569.1 दीपका 594.9, दर्री 703.7, पाली 608.8, हरदीबाजार 457.2, पोंड़ीउपरोड़ा 614.8, और पसान तहसील में 560.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
कोरबा 03 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सेवा सेतु योजना के माध्यम से शासकीय सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो रही हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना है। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय सहित विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्रों एवं नागरिक सेवाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो…
कोरबा 03 अगस्त 2026/राज्य नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में औषधि विभाग के औषधि निरीक्षक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिला कोरबा स्थित मेडिकल स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित औषधियों के व्यापार पर नियंत्रण हेतु औचक निरीक्षण की कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत 30 जुलाई को पुराना बस स्टैंड स्थित मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स वर्षा मेडिको, मेसर्स बोहरा मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स धनवंतरी जेनरिक मेडिकल एवं मेसर्स दीपक मेडिकल स्टोर्स औचक निरीक्षण की कार्यवाही…
हरदीबाजार:- सावन सोमवार के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक , पूजा-अर्चना करने सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। इसी कड़ी में हरदीबाजार शांतिनगर स्थिति स्व.श्रीमती कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिव मंदिर में सुबह 6 बजे से ही शिव भक्त मंदिर पहुंचना शुरू कर दिए थे । सभी ने अपने आराध्य देव आदिदेव महादेव को शुद्ध जल,गाय का दुध,दही, पंचमेवा, बेलपत्र,आंक फूल,धतुरा फूल,कनेहर, अपराजिता फूल, मंदार,दूबी,अक्षत, मौसमी फल, मिठाई सहित अनेक प्रकार के वस्तु अर्पित कर, सामुहिक शिव आरती व स्तुति गायन कर महादेव से आशीर्वाद लिऐ । मंदिर में महिला पुरुष और छोटे बच्चे…
कोरबा 03 अगस्त 2026/शासकीय ई.व्ही. पीजी कॉलेज कोरबा के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना आवश्यक है। विद्यार्थी अपने कॉलेज के साथ-साथ जिले में उपलब्ध पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का भी अधिक से अधिक उपयोग करें और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करें। कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिले में खेल गतिविधियों को…
कोरबा, 03 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज, कोरबा परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ऑडिटोरियम में शेष बचे निर्माण एवं इंटीरियर संबंधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि विद्यार्थियों और महाविद्यालय को जल्द से जल्द इस आधुनिक सुविधा का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑडिटोरियम में किए जाने वाले इंटीरियर कार्य, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और स्थापना को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।…
कोरबा 03 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 आज प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन की सशक्त पहचान बन चुकी है। यह केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और संतोषजनक समाधान का भरोसेमंद मंच बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के…
कोरबा, 03 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण योजना का लाभ दिलाने, भूमि सीमांकन, अभिलेखों…
कोरबा, 02 अगस्त 2026/ प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय, विक्रय एवं संग्रह पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच अभियान के दौरान वंदना सेल्स, वचन मिल्क पार्लर, अलंकार डेयरी, गणेश डेयरी, प्रभात डेयरी, रवि डेयरी, संतोष डेयरी तथा सर्वमंगला डेयरी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में कहीं भी एनालॉग पनीर नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत बोले- नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ’ कोरबा, 02 अगस्त 2026/ शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में आज नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित…
