Author: DEOKI JAGDISHPURI

हरदीबाजार:- सावन सोमवार के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक , पूजा-अर्चना करने सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। इसी कड़ी में हरदीबाजार शांतिनगर स्थिति स्व.श्रीमती कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिव मंदिर में सुबह 6 बजे से ही शिव भक्त मंदिर पहुंचना शुरू कर दिए थे । सभी ने अपने आराध्य देव आदिदेव महादेव को शुद्ध जल,गाय का दुध,दही, पंचमेवा, बेलपत्र,आंक फूल,धतुरा फूल,कनेहर, अपराजिता फूल, मंदार,दूबी,अक्षत, मौसमी फल, मिठाई सहित अनेक प्रकार के वस्तु अर्पित कर, सामुहिक शिव आरती व स्तुति गायन कर महादेव से आशीर्वाद लिऐ । मंदिर में महिला पुरुष और छोटे बच्चे…

Read More

कोरबा 03 अगस्त 2026/शासकीय ई.व्ही. पीजी कॉलेज कोरबा के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना आवश्यक है। विद्यार्थी अपने कॉलेज के साथ-साथ जिले में उपलब्ध पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का भी अधिक से अधिक उपयोग करें और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करें। कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिले में खेल गतिविधियों को…

Read More

कोरबा, 03 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज, कोरबा परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ऑडिटोरियम में शेष बचे निर्माण एवं इंटीरियर संबंधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि विद्यार्थियों और महाविद्यालय को जल्द से जल्द इस आधुनिक सुविधा का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑडिटोरियम में किए जाने वाले इंटीरियर कार्य, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और स्थापना को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।…

Read More

कोरबा 03 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 आज प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन की सशक्त पहचान बन चुकी है। यह केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और संतोषजनक समाधान का भरोसेमंद मंच बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के…

Read More

कोरबा, 03 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण योजना का लाभ दिलाने, भूमि सीमांकन, अभिलेखों…

Read More

कोरबा, 02 अगस्त 2026/ प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय, विक्रय एवं संग्रह पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच अभियान के दौरान वंदना सेल्स, वचन मिल्क पार्लर, अलंकार डेयरी, गणेश डेयरी, प्रभात डेयरी, रवि डेयरी, संतोष डेयरी तथा सर्वमंगला डेयरी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में कहीं भी एनालॉग पनीर नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत बोले- नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ’ कोरबा, 02 अगस्त 2026/ शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में आज नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित…

Read More

कोरबा पुलिस ने थाना उरगा के  चर्चित हत्या प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी *वैभव भारती* को आज 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। कल ही सह-आरोपी *जितेंद्र मसीह* भी पकड़ा गया था। क्या था मामला ग्राम सरंग बुदिया में 16 फरवरी 2024 को शादी समारोह में आरोपियों ने मृतक विकास अग्रवाल को पहले शराब पिलाई, फिर चूहे मारने की जहरीली दवा मिलाकर दे दी। इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। एफएसएल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि के बाद हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, वैभव को शक था कि मृतक उसकी…

Read More

कोरबा/करतला : जनपद पंचायत करतला क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत के आवास मित्र और रोजगार सहायक के साथ मिलकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया है। इस तरह किया गया फर्जीवाड़ा मीडिया कर्मियों के सामने आया कि लाभार्थियों के नाम पर मनरेगा में फर्जी मास्टर रोल बनाकर 90 दिन का मजदूरी भुगतान दिखाया गया। आवास हितग्राही ने बताया ने की यह मजदूर जिनके नाम पर मजदूरी भुगतान दिखाया जा रहा वह मजदूर मेरे घर में काम नहीं किया है। दूसरा…

Read More

राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ कोरबा, 01 अगस्त 2026/ उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज जिला कुडो संघ द्वारा मंगल भवन, कटघोरा में आयोजित राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभाशाली बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना केवल उन्हें स्वयं की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना नहीं है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और नेतृत्व क्षमता का…

Read More