कोरबा।*सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत करतला की ग्राम पंचायत कराईनारा में 3 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ‘एक ही लक्ष्य, हर पात्र को लाभ’ और ‘जन सेवा से देश सेवा – 25 साल सेवा संकल्प अभियान’ थीम पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया था।
शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।
तस्वीर में सुपातराई निवासी मनहरन पटेल सेवा सेतु शिविर के सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाते हुए।

