Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा, 31 जुलाई 2026/ जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल, निवासी रविशंकर शुक्ल नगर(आरएसएस नगर) थाना कोतवाली, जिला कोरबा को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सोमनाथ अग्रवाल को जिला कोरबा के साथ-साथ बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की राजस्व सीमाओं…
कोरबा। जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि पंचायत सचिव पंचम पाटले ने फर्जी सील और हस्ताक्षर के सहारे मूलभूत मद एवं 15वें वित्त आयोग की लाखों रुपये की राशि निकालकर गबन कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को जनपद सीईओ कटघोरा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सरपंच को अंधेरे में रखकर निकाली राशि शिकायतकर्ताओं ने पत्र में लिखा है कि पंचायत…
कोरबा, 30 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्राम विमलता एवं रफता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच, उपचार एवं मलेरिया नियंत्रण की व्यापक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने आज जिला मलेरिया अधिकारी, बीएमओ एवं बीपीएम के साथ प्रभावित ग्रामों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल टीम द्वारा संचालित रैपिड फीवर सर्वे, संदिग्ध मरीजों की मलेरिया किट से जांच, रक्त स्लाइड संग्रहण, दवाइयों की उपलब्धता तथा…
लगभग डेढ़ लाख शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, शिक्षा मंत्री ने जताया आभार 85 प्रतिशत शिक्षक रोज लगाते है ऑनलाइन अटेंडेंस रायपुर, 30 जुलाई 2026।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों द्वारा VSK ऐप में आ रही तकनीकी त्रुटियों एवं एरर संबंधी शिकायतों को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि VSK ऐप में आने वाली तकनीकी समस्याओं के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। शिक्षकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।श्री यादव…
कोरबा, 30 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर में सड़क पर घूमने वाले आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को तत्काल पकड़कर उनके मालिकों की पहचान की जाए तथा नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने पशुधन विकास एवं पशु चिकित्सा विभाग को भी निर्देशित किया है कि नगर निगम के…
कोरबा, 30 जुलाई 2026/ अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने आज हाथी नियंत्रण केंद्र, चोटिया का निरीक्षण कर हाथियों की निगरानी एवं मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री पिंगुवा ने हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ क्षेत्र में गश्त करते हुए हाथियों की वर्तमान गतिविधियों, उनके विचरण मार्गों तथा निगरानी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं हाथी मित्र दल के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं की…
तकनीक बनी हाथी प्रबंधन की सबसे बड़ी ताकत,गजसंकेत ऐप और रियल टाइम अलर्ट से बढ़ी ग्रामीणों की सुरक्षा वन संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका को भी संबल मुआवजा व्यवस्था होगी और तेज, पारदर्शी एवं डिजिटल कोरबा मॉडलः देश के हाथी प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रेरणा कोरबा 30 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला आज मानव-हाथी द्वंद प्रबंधन के क्षेत्र में देश के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल के रूप में उभर रहा है। जहां एक ओर हाथियों के प्राकृतिक आवास और विचरण मार्गों के संरक्षण पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आमजन की सुरक्षा, त्वरित राहत…
गेवरा क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास के लिए साक्ष्य-आधारित पुनर्प्रयोजन रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा कोरबा, 29 जुलाई 2026/ माइनिंग प्लान व माइन क्लोजर एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के जस्ट ट्रांजिशन रिसर्च सेंटर (जेटीआरसी) द्वारा गेवरा कोयला खनन क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन विषय पर हितधारक बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन गतिविधियों में होने वाले क्रमिक परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में गेवरा क्षेत्र के दीर्घकालिक सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल)…
कोरबा। कोरबा जिले की पताड़ी क्षेत्र में संचालित *कोरबा पावर लि.द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार न दिए जाने का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत कोरबा के जनपद सदस्य अनिल खुटे ने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र दिनांक 27.07.2026 को लिखा गया है। इसमें जनपद सदस्य अनिल खुटे ने बताया कि उनका क्षेत्र क्रमांक 23 पताड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पताड़ी, पहंदा और खोड़डल कोरबा पावर लि. से प्रभावित पंचायतें हैं। लेकिन कंपनी द्वारा रोजगार देने में स्थानीय युवाओं को दरकिनार किया जा रहा है। क्या है शिकाय पत्र में लिखा गया…
कोरबा। जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 13 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में आरक्षक पुरुषोत्तम लाल मुखर्जी का नाम भी शामिल है। आदेश के अनुसार उन्हें उरगा थाना से स्थानांतरित किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वे अब भी उरगा थाना क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब स्थानांतरण आदेश स्पष्ट रूप से जारी हो चुका है, तो आखिर नई पदस्थापना में योगदान क्यों नहीं दिया गया? क्या प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी है, या फिर इसके पीछे कोई और वजह? ऐसे में स्थानांतरण आदेश के…
