Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन एवं वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ग्रामीण कोरबा-कटघोरा एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों और हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी दी।…
कोरबा। बालको थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे और पैरोल पर फरार हुए एक दोषी को करीब 6 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2007 में परसाभाठा में दरोगा कुर्मे की हत्या के मामले में पुत्र देवानंद कुर्मे और सूरज कुर्मे को दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों को 2020 में पैरोल पर रिहा किया गया था। उन्हें 1 मई 2020 तक जेल में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन दोनों फरार हो गए थे। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में मुखबिर…
कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के चेतमा चौकी अंतर्गत ग्राम ईरफ के हरदीडीह में चरित्र शंका के चलते सनसनीखेज वारदात हुई। आरोपी ने अपनी बुजुर्ग सास की हत्या कर दी और मामा ससुर व मामी सास पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक 25-26 जुलाई की मध्य रात्रि डायल-112 को सूचना मिली कि चेतराम धनवार 62 वर्ष और उनकी पत्नी प्रमिला धनवार पर सिर-चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर 62 वर्षीय समारिन बाई धनुहार की सिर में गंभीर चोट के कारण मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ…
कोरबा 27 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके अंतर्गत नवीन अंत्योदय पात्रता कार्ड, वन पट्टे का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, सीपेट में प्रवेश, स्कॉलरशिप, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय शिक्षक की भर्ती में अनियमितता की शिकायत जांच, जमीन का सीमांकन,…
कोरबा,27जुलाई 2026/ करतला विकासखंड के नवापारा में स्थापित महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित (महामाया एफपीओ) आज इस बात का जीवंत उदाहरण बन चुकी है कि यदि किसान संगठित होकर आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन और सामूहिक विपणन को अपनाएं, तो उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय बदलाव लाया जा सकता है। नाबार्ड के सहयोग और सहकारिता विभाग के मार्गदर्शन में शुरू हुई यह पहल आज क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए नई उम्मीद और समृद्धि की कहानी बन गई है। वर्ष 2015-16 में मात्र 7.09 लाख रुपये के कारोबार से शुरू हुई इस किसान उत्पादक संगठन ने निरंतर विकास करते हुए वर्ष…
बिलासपुर – चकरभाठा श्रीम फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर वासु मंगलम चकरभाठा में एक भव्य और गरिमामई कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस विशेष आयोजन में देश की सेवा करने वाले वीर फौजियों का सम्मान किया गया और साथ ही एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ जिसमें युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार कौशिक,संतोष कौशिक,अजय शर्मा,डॉ जगदीश कुलदीप व सौरभ कौशिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर…
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,जिला महामंत्री रमेश जांगड़े एवं पदाधिकारीयों ने बम्हनीडीह ब्लाक के नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी से भेंट मुलाकात किया गया। श्री बसंत चतुर्वेदी जी को बीईओ बनने पर बुके भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। बसंत चतुर्वेदी जी एवं पदाधिकारीयों के बीच शैक्षणिक गतिविधि एवं शासकीय आदेश निर्देश के संबंध में चर्चा किया गया। इस अवसर पर बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तेम्बूलकर, जांजगीर जिला महासचिव गोपाल डडसेना, राजेश कुर्रे आदि शामिल थे।
कोरबा। कोरबा जिले के करतला जनपद की ग्राम पंचायत जर्वे में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किए बिना ही अपात्रों को पात्र श्रेणी में डालकर आवास स्वीकृत कर दिए गए। मीडिया कर्मियों ने जब ग्राम पंचायत जर्वे पहुंचे और आवास हितग्राहियों के नाम जानकारी चाही गई तो जर्वे में कई हितग्राहियों के पास पहले से पक्का मकान मौजूद है। इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ देकर पूरी राशि जारी कर दी गई। साथ ही जियो टैगिंग कर आवास मित्र ने लाखों रुपए…
कोरबा। कोरबा जिले के करतला जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अधूरे मकानों को ऑनलाइन रिकॉर्ड में पूर्ण दिखाकर फर्जी जियो टैगिंग की गई और हितग्राहियों के नाम पर पूरी राशि आहरित कर ली गई। ग्रामीणों का दावा है कि कई जगह दूसरे हितग्राहियों के मकानों की तस्वीरें उठाकर पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए। जमीनी हकीकत और पोर्टल का डाटा एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहा। वहीं दूसरे ग्रामीण ने कहा है कि ग्राम पंचायत में अपात्र हितगहियों को पात्र बनाया जा रहा है जबकि वास्तविक पात्र हितग्राही को…
डीआईजी एलिसेला का 13वीं वाहिनी दौरा, जवानों की समस्याएं सुनीं और तुरंत निपटाईं कोरबा। 13वीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल वाहिनी मड़वारानी का वार्षिक निरीक्षण शनिवार को किया गया। निरीक्षण के लिए उत्तर क्षेत्र सरगुजा के उप पुलिस महानिरीक्षक आई.के. एलिसेला वाहिनी मुख्यालय पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत डीआईजी ने क्वार्टर गार्ड की सलामी लेकर की। इसके बाद उन्होंने वाहिनी की सभी शाखाओं, अभिलेखों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जवानों से सीधा संवाद करने के लिए सैनिक सम्मेलन भी हुआ। इसमें जवानों ने अपनी दिक्कतें और मांगें रखीं। डीआईजी ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया।…
