Author: DEOKI JAGDISHPURI
बिलासपुर – अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से अलग और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिर पर मटकी रखकर रैली निकाली और राम मंदिर पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। नगर पालिका परिषद बोदरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में अनोखी रैली निकाली गई। चकरभाठा के हनुमान मंदिर से शुरू हुई रैली राम मंदिर तक पहुंची, जिसमें बड़ी…
कोरबा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों की जीत बताया और भव्य विजय जुलूस निकाला। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में यह रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर पुराना रेलवे फाटक तक गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि देशभर में छात्रों द्वारा परीक्षा में धांधली और शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए विरोध के कारण ही केंद्र सरकार को यह कदम उठाना पड़ा। जुलूस में कांग्रेस के साथ युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी के हाथों में कांग्रेस का…
कोरबा, 25 जुलाई 2026/ जिले के औद्योगिक क्षेत्र खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री के कोल पिच में आज आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को दोपहर 1:05 बजे श्री अंकुश अग्रवाल, पिता श्री सुभाष अग्रवाल, निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, खरमोरा, जिला कोरबा द्वारा वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री के कोल पिच में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर सेना, अग्निशमन एवं…
कोरबा, 26 जुलाई 2026/ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा, जिला कोरबा में आयोजित बिलासपुर संकुल स्तरीय योग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिलासपुर संकुल के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर से 18, सूरजपुर से 15, सक्ती से 13, बलौदा बाजार से 5, सरगुजा से 10, मुंगेली से 5, कबीरधाम से 16, बेमेतरा से 12, कोरिया से 15 तथा कोरबा से 17 छात्र-छात्राओं सहित कुल 126 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के प्रदर्शन…
कोरबा, 25 जुलाई 2026/ मत्स्य संरक्षण अधिनियम के तहत घोषित प्रतिबंधित अवधि के दौरान अवैध मत्स्याखेट पर रोक लगाने तथा जलीय जीवों के संरक्षण के उद्देश्य से मछली पालन विभाग, जिला कोरबा द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की विशेष टीम ने आज हसदेव बांगो जलाशय क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने जलाशय के किनारे कुछ व्यक्तियों को गैर-कानूनी रूप से ‘गरी’ के माध्यम से मछली पकड़ते हुए पाया। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकते हुए पूछताछ की। पूछताछ में संबंधित व्यक्तियों ने बताया कि…
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के नवाचारों की प्रधानमंत्री ने की सराहना *कलेक्टर और निगमायुक्त ने नागरिकों से जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने की अपील* कोरबा, 26 जुलाई 2026/ जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम *मन की बात* के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा *कैच द रेन* अभियान के अंतर्गत किए जा रहे वर्षा जल संरक्षण कार्यों…
कोरबा 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य को नगद राशि पुरस्कार, खेल वृत्ति एवं खेल संघों को प्रेरणा निधि प्रदान करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रारुप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट स्पोर्टसवाईडब्ल्यू डाट सीजी डाट जीओवी डाट इन पर देखे जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के…
कोरबा 24 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया तथा पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की…
कोरबा 24जुलाई 2026/ खरीफ सीजन 2026 के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, अल्पवृष्टि, अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि, कीट एवं रोग प्रकोप सहित अन्य प्राकृतिक जोखिमों से फसलों को होने वाली क्षति के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आय को स्थिरता प्रदान करना तथा खेती को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनाना है। योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। खरीफ 2026 के लिए फसल ऋण लेने वाले ऋणी किसानों का बीमा…
कोरबा। जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत पहाड़गांव में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल में यह सामने आया है कि कुछ ऐसे आवासों की भी जियो टैगिंग कर दी गई है जो अभी पूरे नहीं बने हैं। ग्राम पंचायत पहाड़गांव में सरपंच अमेरिका बाई कंवर हैं और उनके पति भोजराम कंवर रोजगार सहायक के पद पर काम कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत बने मकानों की जमीनी हकीकत और पोर्टल पर अपलोड जानकारी में फर्क है। जांच में हितग्राही तिहारू गोस्वामी…
