Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा, 23 जुलाई 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज डीडीएम रोड स्थित सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं हनुमान चालीसा भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर कोरबा एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि…
36.37 करोड़ रुपये के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 37.45 करोड़ रुपये के 7 विकास कार्यों का लोकार्पण उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रहे उपस्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी कोरबा, 23 जुलाई 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिक निगम द्वारा दादरखुर्द में आयोजित लोकार्पण, भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना…
कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के आह्वान पर आज दिनांक 23/07/2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरपाली के ओवर ब्रिज के नीचे किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा हजारों NIIT छात्रों के समर्थन में किए जा रहे जनहित तथा छात्र हित के कार्यों के दौरान दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सांसदों एवं अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार…
कोरबा 23 जुलाई 2026/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं। इस सम्बन्ध में ”माय भारत कार्यक्रम“ के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 27 जुलाई,2026 को नशामुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता- ”युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण“ थीम पर आयोजित की जा रही हैं। जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि ”माय भारत युवा कार्यक्रम“…
कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब को 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की कोरबा, 23 जुलाई 2026/ कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।…
करतला, कोरबा: उरगा-हाटी मुख्य मार्ग पर कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतक राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर, चचिया दर्रीपार के रहने वाले थे। दोनों बाइक से हाटी की ओर जा रहे थे तभी दुर्घटना हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। गांव में आज रथ यात्रा का माहौल था, लेकिन इस खबर के बाद पूरे चचिया में मातम पसर गया।
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कोरबा प्रेस क्लब के विकास के लिए 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब की पहचान पूरे राज्य में है और पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी गरिमा बनाए रखना हर पत्रकार का…
कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव का प्रवास: दादरखुर्द में PM आवास योजना का मुख्य कार्यक्रम कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव 23 जुलाई गुरुवार को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के 73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश भी कराएंगे। कार्यक्रम का शेड्यूल: 1. दोपहर 1.15 बजे: सुनालिया पुल के समीप अग्रसेन तिराहा मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी परिसर का भूमिपूजन 2. दोपहर 3.15 बजे: घंटाघर में राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण…
कोरबा – ऊर्जाधानी कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। मरीजों के इलाज के लिए आए लोगों की गाड़ियां भी यहां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के ठीक सामने से एक पत्रकार की मोटर सायकल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित की मां अस्पताल में भर्ती है और बाइक चोरी होने से उसे इलाज कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सरई सिंगार, हरदीबाजार निवासी *कैलाशु पटेल* सीजी एक्सप्रेस पोर्टल के जिला ब्यूरोचीफ हैं।…
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 23 जुलाई 2026को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित…
