Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 20 जुलाई 2026/ साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय षिक्षक की भर्ती, जमीन का सीमांकन, राषन कार्ड, बैटरी ट्राई साइकिल, हैंडपंप स्थापना, बिजली बिल अधिक आने की षिकायत, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण पर कार्यवाही सहित ग्राम बारी उमराव में जर्जर पीएम सड़क का सुधार कार्य करने, पीडीएस दुकानदारों और राइस मिलर्स…
हरदीबाजार। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना एवं जिला महासचिव ओम गवेल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं ऊर्जावान व्यक्तित्वों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हरदीबाजार निवासी एवं नईदुनिया के पत्रकार निलेन्द्र राठौर को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति…
कोरबा।कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि के आहरण में अनियमितता का आरोप लगा है। मामले को लेकर जनपद सदस्य ने कलेक्टर कोरबा से जांच कराने की मांग की है। जनपद सदस्य ने शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत तिलकेजा में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि का उपयोग नियमानुसार नहीं किया गया है। राशि के आहरण और कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि संबंधित अवधि में पदस्थ रहे पूर्व सरपंच और सचिव के कार्यकाल में हुए कार्यों एवं राशि के…
कोरबा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कोरबा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना और जिला महासचिव ओम गवेल ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। जारी सूची के अनुसार जिला संरक्षक के रूप में कृष्ण गोपाल मित्तल, साजी थॉमस, हितेश अग्रवाल, धीरज दुबे, विनोद साहू, अरविंद पांडे, देवेंद्र श्रीवास और नीलेंद्र राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अदिल, अजय राय, निशान झा, रितेश जायसवाल, राजू…
कोरबा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत गठित नई जिला कार्यकारिणी में करतला क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं बरपाली-करतला इकाई के पूर्व अध्यक्ष श्री राजू खत्री को कोरबा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी की सहमति एवं कोरबा जिला अध्यक्ष श्री शशिकांत डिक्सेना के अनुमोदन से यह नियुक्ति की गई है। संगठन ने श्री खत्री की सक्रिय पत्रकारिता, संगठन के प्रति समर्पण, निष्पक्ष कार्यशैली एवं लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री राजू खत्री ने करतला इकाई के संरक्षक एवं अध्यक्ष के…
कोरबा जिले के करतला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में रोजगार सहायक की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण रवि सांडे ने आरोप लगाया है कि जॉब कार्ड बनवाने के लिए छह महीने पहले सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद आज तक उनका जॉब कार्ड नहीं बनाया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में भी पात्र हितग्राहियों की अनदेखी कर अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीण ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बता दें कि मनरेगा के तहत जॉब कार्ड जारी करना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी होती है और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शनिवार देर रात 2:30 बजे संपन्न हो गया। सत्र के अंतिम दिन विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मतदान में 54-36 के अंतर से गिर गया। सदन में जहां एक ओर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, वहीं दूसरी ओर कई मौकों पर हंसी-ठिठोली और चुटीले तंज भी देखने को मिले। अविश्वास प्रस्ताव पर मंथन कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है और कानून व्यवस्था बिगड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार को आंकड़ों के साथ घेरने का प्रयास किया। जवाब…
दीपका पुलिस की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया बड़ा फैसला निगरानी के लिए महिला कमांडर समिति का हुआ गठन, नोनी बाई कंवर चुनी गईं अध्यक्ष दीपका//कोरबा:-ग्राम पंचायत झाबर को पूर्ण रूप से नशा मुक्त ग्राम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय मुहिम की शुरुआत की गई है दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के कुशल निर्देशन में ग्राम पंचायत झाबर में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया सादगीपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर गांव से नशे की बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने का…
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी तथा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान सुश्री किरण पिस्दा ने बढ़ाया उत्साह ads कोरबा, 18 जुलाई 2026/ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शनिवार को “रन फॉर ग्रीन” मैराथन का भव्य आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम, घंटाघर से किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का…
Ads कोरवा// राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में चेक बाउंस के मामले में 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का शुभारंभ माननीय श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। जिसमें माननीय न्यायाधीशगण श्री लीलाधर सारथी, विशेष सत्र न्यायाधीश (एस. टी. / एस.सी.) अधि० कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, कोरबा, श्री सुनील कुमार नन्दे तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, श्री अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री…
