कोरबा।कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि के आहरण में अनियमितता का आरोप लगा है। मामले को लेकर जनपद सदस्य ने कलेक्टर कोरबा से जांच कराने की मांग की है।
जनपद सदस्य ने शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत तिलकेजा में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि का उपयोग नियमानुसार नहीं किया गया है। राशि के आहरण और कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि संबंधित अवधि में पदस्थ रहे पूर्व सरपंच और सचिव के कार्यकाल में हुए कार्यों एवं राशि के आहरण की गहन जांच कराई जाए। यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

