Author: DEOKI JAGDISHPURI
*कोरबा।* _सजग कोरबा, सतर्क कोरबा_ अभियान के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली के मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की गंभीर वारदात में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार *विगत 21 दिसम्बर 2025* की रात्रि लगभग 2:30 बजे प्रार्थी *दीपक ठाकुर* ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि ददरखुर्द क्षेत्र में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर *20-22 ग्राम वजनी सोने की चेन, 70,000 रुपये नगद* सहित लगभग *2,00,000 रुपये* की संपत्ति लूट…
शिक्षक दीपक की तरह हैं जो खुद जलकर और प्रकाशित करते हैं। विधायक फूलसिंह राठिय *शिक्षक इसलिए पूजनीय है जो शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं ऐसे शिक्षकों को सम्मानित कर गौरव महसूस कर रहा हूं – फूलसिंह राठिया विधायक* PM श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय करतला में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री फूलसिंह राठिया ने शिक्षा जगत में अद्वितीय योगदान देने वाले कर्मठ महिला कर्मचारियों को साड़ी और पुरुष कर्मचारियों को पेंट शर्ट देकर सम्मानित किया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक द्वारा इस प्रकार का कार्य अपने आप में…
कोरबा, 21 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लिए चिन्हित प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएमओ-पीजी, मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने तहसीलवार राजस्व से संबंधित विवादित, अविवादित, त्रुटि सुधार, सीमांकन आदि से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के बाहर वाले प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए और कार्रवाई की चेतावनी…
कोरबा 21 जुलाई 2026/ वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनी माता बांगो बांध माचाडोली से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। कार्यपालन अभियंता श्री एस.के.भारती मिनीमाता हसदेव बांगो बांध संभाग क्रमांक 03 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। आज की स्थिति में बांगो जलाशय में जल भराव 354.61 मीटर 71.67 प्रतिशत है। जलाषय में 359.66 मीटर जल भराव होने के पश्चात गेट खोलने की संभावना निर्मित होती है। उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र…
कोरबा 21 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से कृषकों में विश्वास और संतोष का वातावरण बना है। कोरबा जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद एवं बीज की सरल, सहज और सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे वे आगामी खरीफ सीजन की तैयारियां समय पर कर पा रहे हैं। इसी क्रम में कोरबा…
कोरबा, 21 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 में जिले के अधिक से अधिक ऋणी एवं अऋणी कृषकों को फसल बीमा के दायरे में शामिल करने के उद्देश्य से 20 जुलाई को जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से आए राज्य स्तरीय प्रतिनिधि श्री रवि चंद्रवंशी एवं जिला प्रतिनिधि श्री रामेश्वर प्रसाद पटेल ने योजना के प्रावधानों एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर, सहायक संचालक कृषि, सहायक नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला प्रबंधक लीड बैंक,…
कोरबा। कोरबा जिले में मानसून की अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। एक जून से 20 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले की 13 तहसीलों में अलग-अलग मात्रा में वर्षा हुई है। तहसीलवार वर्षा का आंकड़ा: – *दर्री*: 477.0 MM – *पाली*: 473.8 MM – *पोंडी-उपरोड़ा*: 437.0 MM – *पसान*: 426.3 MM – *दीपका*: 409.2 MM – *कोरबा*: 405.5 MM – *कटघोरा*: 402.2 MM – *हरदीबाजार*: 372.2 MM – *बरपाली*: 322.8 MM – *भैंसमा*: 313.4 MM – *अजगरबहार*: 290.6 MM – *करतला*:…
श्रीमती लारा तिर्की के परिवार को मिली आर्थिक संबल, अब हर माह बढ़ रही बचत और घर में बिजली बिल शून्य कोरबा 20 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, आम नागरिकों के बिजली व्यय को कम करने तथा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही है। यह योजना न केवल परिवारों को बिजली बिल से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि अक्षय ऊर्जा…
कोरबा 20 जुलाई 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में ए0डी0आर0 भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में ‘‘सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत’’ के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। जिसमें न्यायाधीशगण श्री लीलाधर सारथी, विशेष सत्र न्यायाधीश (एस.टी./एस.सी.) अधि0 कोरबा, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला शर्मा, विशेष न्यायाधीश कटघोरा छ0ग0, श्रीमती…
कोरबा 20 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य को नगद राशि पुरस्कार, खेल वृत्ति एवं खेल संघों को प्रेरणा निधि प्रदान करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। राज्य खेल अलंकरण अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है जिनके द्वारा राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक…
