Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत विभिन्न पुरस्कारों हेतु आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित
    छत्तीसगढ़

    खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत विभिन्न पुरस्कारों हेतु आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI21/07/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 20 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य को नगद राशि पुरस्कार, खेल वृत्ति एवं खेल संघों को प्रेरणा निधि प्रदान करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है।

    राज्य खेल अलंकरण अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है जिनके द्वारा राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत पांच वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला/पुरुष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों/निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक आयु के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिये हों या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त या ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल क्षेत्र में की हो उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है।

    नगद राशि, खेल वृत्ति एवं प्रेरणा निधि आदि से संबंधित पुरस्कार नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं, जिसका आवेदन प्रारुप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट स्पोर्टसवाईडब्ल्यू डाट सीजी डाट जीओवी डाट इन पर देखे जा सकते हैं।

    शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार हेतु तीन लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु एक लाख पचास हजार, वीर हनुमान सिंह हेतु एक लाख पचास हजार, विनोद चौबे एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदाय किया जायेगा। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिये मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान किया जायेगा, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसमें सदस्य संख्या 4 है उन्हें सीनियर वर्ग में दो लाख तथा जूनियर वर्ग में एक लाख तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 4 से अधिक है उन्हें सीनियर वर्ग में पांच लाख एवं जूनियर वर्ग में तीन लाख नगद एवं मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान किया जायेगा।

    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025-26 (01 अपै्रल 2025 से मार्च 2026) में जिन खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किये हों वे खिलाड़ी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में पूर्ण कर 05 अगस्त तक जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण में अथवा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में जमा कर सकते हैं।

    इसी प्रकार खेलवृत्ति (डाईटमनी) के लिए जिन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किये हों या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेल वृत्ति हेतु अधिकत्तम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये। राज्य खेल संघों को प्रेरणानिधि राशि, खेल संघों की उपलब्धियों के आधार पर नियमानुसार प्रदाय की जाएगी। यदि प्रोत्साहन नियमों में किसी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन होता है तो संशोधित प्रावधानों के तहत् परीक्षण कर निर्णय लिया जायेगा। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन खेल संघों की अनुशंसा सहित प्राप्त किये जायेंगे।

    अन्य जानकारी हेतु आवेदक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में सम्पर्क कर सकते हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त
    Next Article सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण’’ भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण हाथी मित्र दल के साथ क्षेत्र में की गश्त, मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडलः तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल प्रकृति और जनसुरक्षा के बीच संतुलन की नई सोच

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण हाथी मित्र दल के साथ क्षेत्र में की गश्त, मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

    31/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.