Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»PM श्री सेजेस करतला के कर्मचारियों का विधायक फूलसिंह राठिया ने किया सम्मान 
    करतला

    PM श्री सेजेस करतला के कर्मचारियों का विधायक फूलसिंह राठिया ने किया सम्मान 

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI22/07/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    शिक्षक दीपक की तरह हैं जो खुद जलकर और प्रकाशित करते हैं। विधायक फूलसिंह राठिय

    *शिक्षक इसलिए पूजनीय है जो शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं ऐसे शिक्षकों को सम्मानित कर गौरव महसूस कर रहा हूं – फूलसिंह राठिया विधायक*

    PM श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय करतला में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री फूलसिंह राठिया ने शिक्षा जगत में अद्वितीय योगदान देने वाले कर्मठ महिला कर्मचारियों को साड़ी और पुरुष कर्मचारियों को पेंट शर्ट देकर सम्मानित किया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक द्वारा इस प्रकार का कार्य अपने आप में विशेष स्थान रखता है क्योंकि शिक्षक, समाज में शिक्षा की अलख जगा कर भावी पीढ़ी को सुसंस्कृत करता है, देशभक्ति की भावना जागृत करता है यदि ऐसे राष्ट्र निर्माता को उनके कर्तव्यों की प्रतिफल स्थानीय विधायक से मिले तो निश्चित रूप से मनोबल बढ़ता है।
    विधायक फूलसिंह राठिया जी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन और राजकीय गीत से हुई। तत्पश्चात अतिथि देवो भव: अंतर्गत दुबराज सिंह राठिया (प्रभारी प्राचार्य) द्वारा विधायक फूलसिंह राठिया जी का फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं शिक्षकों द्वारा समस्त अतिथियों का फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया । विद्यालय के शिक्षक आशीष बक्स और शिक्षिका नीलिमा पटेल,लेमा गौतम ने मधुर आवाज में स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया। स्वागत उद्बोधन में मनोज तिग्गा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का इन पंक्तियों से स्वागत किया कि –
    जिनके इरादों में सच्चाई और हाथों में विकास है,
    जनता को हर पल सिर्फ आापसे ही
    आस है
    आापके कदमों की आहट से महक उठा है यह चमन,
    आज का यह दिन हमारे लिए बेहद
    खास है ।
    ‌ कार्यक्रम को सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह राठिया ने संबोधित करते हुए विधायक के इस पुनीत कार्य की प्रसंशा करते हुए कहा कि विधानसभा के प्रथम व्यक्ति द्वारा शिक्षा के दीपकों में तेल डालना अपने आप में सराहनीय है। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष (रामपुर विधानसभा) शिवम राय और प्रवीण ओगरे (विधायक प्रतिनिधि) ने भी संबोधित किया और विधायक के इस अनुकरणीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए विधायक जी ने कहा- *शिक्षक समाज में इसलिए पूजनीय है क्योंकि वे शिक्षा के साथ संस्कार देते हैं और ऐसे शिक्षकों को सम्मानित कर मैं गौरवान्वित हो रहा हूं*। उन्होंने आगे कहा कि *शिक्षक दीपक की तरह हैं जो स्वयं जलकर समाज को प्रकाशित करते हैं*। विधायक जी ने शिक्षकों को हिंदी/अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय बोली को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए घोषणा किया कि बारहवीं कक्षा में 85% अंक लाने वाले समस्त बच्चों को 15000₹ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
    अंत में दुबराज सिंह राठिया (प्रभारी प्राचार्य) ने विधायक एवं समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह शिक्षक सम्मान समारोह संक्षिप्त किंतु प्रेरणादायक रहा, उन्होंने कहा कि मैंने 32 वर्ष के शिक्षकीय जीवन में रामपुर विधानसभा के एक विधायक के द्वारा ऐसा प्रेरणा दायक कार्यक्रम नहीं देखा‌। उन्होंने विधायक को विश्वास दिलाया कि विद्यालय के समस्त स्टाफ आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालयीन स्टाफ को आभार जताया।
    कार्यक्रम का संचालन ताराचंद सोनी अतिथि व्याख्याता ने किया।
    कार्यक्रम में विधायक फूलसिंह राठिया जी, प्रवीण ओगरे,अंकित राय, शिवम राय, रोशन खांडे, इब्राहिम फारुखी,आत्माराम मन्नेवार, प्रकाश पुलस्त, अजय श्रीवास, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे ।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसमय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण न होने पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर अपार आईडी की जानकारी अपडेट नहीं किए जाने पर डीईओ पर जताई नाराजगी नदी किनारे और विभागीय कार्यालयों में वृक्षारोपण के निर्देश समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा
    Next Article सजग कोरबा अभियान: लूट के फरार आरोपी सोमनाथ सेनगुप्ता और सोमनाथ अग्रवाल गिरफ्तार
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.