Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ विधानसभा: 54-36 से गिरा अविश्वास प्रस्ताव, सदन में तीखे तंज और ठहाके
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: 54-36 से गिरा अविश्वास प्रस्ताव, सदन में तीखे तंज और ठहाके

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/07/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शनिवार देर रात 2:30 बजे संपन्न हो गया। सत्र के अंतिम दिन विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मतदान में 54-36 के अंतर से गिर गया।

    सदन में जहां एक ओर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, वहीं दूसरी ओर कई मौकों पर हंसी-ठिठोली और चुटीले तंज भी देखने को मिले।

    अविश्वास प्रस्ताव पर मंथन
    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में  भ्रष्टाचार बढ़ा है और कानून व्यवस्था बिगड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार को आंकड़ों के साथ घेरने का प्रयास किया।

    जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि _”यदि झूठ बोलने पर पीएचडी होती, तो कांग्रेस उसमें प्रथम स्थान पर होती”_। बघेल ने इस पर आपत्ति जताते हुए आंकड़े पटल पर रखने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हस्तक्षेप कर कहा कि मुख्यमंत्री तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कर रहे हैं।

    सदन में गूंजे ये चर्चित संवाद
    1. छुरी” पर टकराव*: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के “छुरी” वाले बयान पर अजय चंद्राकर ने कहा – _”छुरी में धार रखिएगा, आगे काम आएगी”_। महंत ने पलटवार करते हुए कहा – _”मैं छुरी आगे से चलाता हूं, पीछे से नहीं”_।
    2. *”बोरे-बासी” और “रेट” का जिक्र*: भाजपा विधायक *राजेश मूणत* ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा – _”उस समय हर ठेके का रेट था। 9 करोड़ रुपये का 2000 रुपये प्रति प्लेट बोरे-बासी खाया गया”_। इस पर कांग्रेस विधायक *रामकुमार यादव* ने _”राम मंदिर चंदे”_ का मुद्दा उठाया।
    3. *हसदेव पर सफाई*: वन मंत्री *केदार कश्यप* ने दस्तावेजों के साथ कहा कि हसदेव कोल ब्लॉक तत्कालीन केंद्रीय मंत्री *जयराम रमेश* के कार्यकाल में आवंटित हुआ था।
    4. *कृषि पर सवाल*: बघेल द्वारा कृषि मंत्री *रामविचार नेताम* से उर्वरक के औसत उपयोग पर पूछे गए सवाल पर सदन में ठहाके लगे।
    5. *”भावना” पर मुस्कान*: “भावना” शब्द के प्रयोग पर *धरमलाल कौशिक* और *रामकुमार यादव* के बीच हुई नोकझोंक पर अध्यक्ष रमन सिंह भी मुस्कुराए।

    *अध्यक्ष ने दिया समय प्रबंधन का संदेश*
    समापन भाषण में *डॉ. रमन सिंह* ने केवल 3 मिनट में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों के लंबे भाषण के कारण 40 सदस्यों को बोलने का अवसर नहीं मिल पाया।

    *अन्य प्रमुख बिंदु*
    – वित्त मंत्री *ओपी चौधरी* ने प्लास्टिक रिसायकल और प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई तकनीक लाने की घोषणा की।
    – *सुशांत शुक्ला* ने बिलासपुर के चांटापारा मामले को उठाकर विपक्ष को घेरा।
    – अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा में ओपी चौधरी ने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बताया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleग्राम पंचायत झाबर को पूर्ण नशा मुक्त बनाने का संकल्प, अवैध शराब बेचने वालों पर 10,000 और पीने वालों पर लगेगा 5,000 रुपये का जुर्माना
    Next Article करतला जनपद की नोनबिर्रा पंचायत फिर विवादों में, रोजगार सहायक की कार्यशैली पर सवाल
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    Editors Picks

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.