करतला, कोरबा: उरगा-हाटी मुख्य मार्ग पर कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई।
मृतक राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर, चचिया दर्रीपार के रहने वाले थे। दोनों बाइक से हाटी की ओर जा रहे थे तभी दुर्घटना हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
सूचना पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।
गांव में आज रथ यात्रा का माहौल था, लेकिन इस खबर के बाद पूरे चचिया में मातम पसर गया।

